'नाक रगड़ते हुए आओगे...' कांग्रेस MLA हरीश चौधरी को लेकर ये क्या बोल गईं गोगामेड़ी की पत्नी

Leela Shekhawat On Harish Choudhary Statement: कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के बयान को लेकर दिवंगत सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी लीला शेखावत ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन गढ़, किलों और ठाकुरों की बात आप कर रहे हैं जो वे हमेशा से ही विदेशी आक्रमणों के खिलाफ खड़े रहे।

Leela Shekhawat On Harish Choudhary Statement

कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी और लीला शेखावत

विज्ञापन

Congress MLA Harish Choudhary: कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने विधानसभा के बजट सत्र में ठाकुर का कुआं नामक कविता सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बजट ठाकुरों और महलों और किलों में रहने वाले लोगों के लिए है। इस बजट में आदिवासियों, दलितों और ओबीसी वर्ग के लिए कुछ भी खास नहीं है। जैसे ही उनका यह भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ राजपूत समाज के लोग और संगठन उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।

इस बीच श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कांग्रेस विधायक को चेतावनी दी है। लीला शेखावत ने कहा कि सुधर जाओ वरना नाक रगड़ते हुए आओगे। उन्होंने कहा बजट सिर्फ राजपूतों का नहीं बल्कि 36 कौम के लोगों के काम आने वाला है। आप किसी एक जाति को टारगेट कर भाईचारा खत्म मत कीजिए। बजट में ऐसा क्या है जो महलों और ठाकुरों के लिए है?

विज्ञापन

हमारी कौम सबको साथ लेकर चलती है

जिन गढ़, किलों और ठाकुरों की बात आप कर रहे हैं जो वे हमेशा से ही विदेशी आक्रमणों के खिलाफ खड़े रहे। जनता को इन्हीं किलों और महलों में शरण दी। लीला शेखावत यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि बहन-बेटी की अस्मिता, गौ रक्षा और मंदिरों की सुरक्षा के लिए हम लोग लड़े और आज भी लड़ते हैं। हमने किसी को भी पराया नहीं समझा। हमारी कौम सबको साथ लेकर चलना जानती है।

विज्ञापन

नाक रगड़नी पड़ जाएगी

दिवंगत गोगामेड़ी की पत्नी ने कहा कि दीया कुमार ने बजट पेश करते हुए मंदिरों और पर्यटन स्थलों को बजट में जगह दी तो आप क्या चाहते हैं कि वे चीजें खराब और जर्जर हो जाएं? 60-70 साल की उम्र में भी आपको अक्ल नहीं आई क्या? कल को भी आप नाक रगड़ते हुए हमारे पास ही आओगे, यह भी मैं आपको समझा देती हूं। हमारे ऊपर सामंतवाद का ठपा भी आपके जैसे लोग ही लगाते हैं समय रहते सुधर जाओ। उन्होंने आगे कहा कि आप विधायक हो सीएम नहीं, नाक रगड़नी पड़ जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ