Hanumangarh: आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल रविवार को हनुमानगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने नोहर में 16.77 करोड रुपए की लागत से तैयार पेयजल भंडारण हेतु स्टोरेज टैंक एवं पंप हाउस निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा 1.60 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित नगरपालिका भवन का लोकार्पण किया।
बंदूक की गोली से ज्यादा ताकत संविधान में है
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में पीएचईडी कार्यालय भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि आप अपने बच्चों को पढ़ाओ। ताकि वें आगे जाकर जिला कलेक्टर, एसडीएम और बड़े अधिकारी बन सकें। यही हमारे संविधान की ताकत है। मेघवाल ने कहा कि बंदूक की गोली में जो ताकत नहीं है, वह संविधान में है।
आमजन उठाए महंगाई राहत कैंपों का लाभ
मंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि महंगाई राहत कैंप के माध्यम से आमजन को राहत दी जा रही है। राहत के लिए कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में आकर पंजीकरण करवाएं। राज्य सरकार द्वारा आमजन को 100 यूनिट बिजली फ्री, 2000 यूनिट किसानों के लिए बिजली फ्री, 125 दिन का मनरेगा के तहत रोजगार, कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, चिरंजीवी में 25 लाख का बीमा, चिरंजीवी दुर्घटना योजना के तहत दस लाख के बीमा जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आमजन को राहत दी है ।
अब नोहरवासियों को नहीं पीना पड़ेगा दूषित पानी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोहर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि 16.70 करोड रुपए की लागत से स्टोरेज टैंक एवं पंप हाउसों के निर्माण से नोहर वासियों का अधूरा सपना पूरा होगा। भविष्य में उन्हें दूषित पानी नहीं पीना पड़ेगा और ना ही खालो का पानी पीना पड़ेगा। उन्होंने महंगाई राहत कैंप का जिक्र करते हुए कहा कि इस बढ़ती हुई महंगाई में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहत प्रदान करते हुए आमजन को 10 योजनाओं के माध्यम से आमजन को घर के नजदीक जाकर लाभ दे रहे हैं। इस मौके पर नोहर विधायक अमित चाचाण सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines