Hanumangarh: चक 16 DPN में कुआ धंसने से बड़ा हादसा, 50 फिट नीचे दबे दो जने, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

Well sunk in Hanumangarh

हनुमानगढ़ में कुआ धंसने से दो लोग दबें

हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के चक 16 DPN में कुआ धंसने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कुंआ धंसने से 50 फिट नीचे दो लोग दब गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के चक 16 DPN में कुए की खुदाई करते समय कुआं धंस गया। इस हादसे में 50 फिट नीचे दो जने दब गए। इन दोनों को प्रशासन द्वारा बाहर निकालने का युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने 6 जेसीबी मशीन व तीन दर्जन ट्रेक्टर कार्य में लगा रखें हैं। वहीं इस समय घटनास्थल पर नोहर एसडीएम, तहसीलदार और गोगामेड़ी थानाप्रभारी मौके पर मौजूद हैं।

अपडेट जारी है…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ