नागौर में बजरी माफिया के खिलाफ हनुमान बेनीवाल ने भरी हुंकार, कहा- 'मंत्रियों को जयपुर में बंधक बना लेंगे'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Nagaur: नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को नागौर के रिया बड़ी में बजरी माफिया के खिलाफ रैली निकाली। रैली को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा कि लाखों की मंथली हर माह अफसरों के पास जाती है। रिया बड़ी थाने की मंथली ही एक करोड़ रुपए से अधिक है। माफिया के खिलाफ सरकार निर्णय ले, नहीं तो कानून व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी सरकार की रहेगी। मंत्रियों और सीएम को हम जयपुर में ही बंधक बना देंगे।
बजरी माफिया के खिलाफ RLP का हल्ला बोल प्रदर्शन में आम सभा के बाद विभिन्न मांगो को लेकर हुई लंबी वार्ता के बाद सुबह 5 बजे हुई वार्ता के बिंदुओं को प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों के साथ आम- जन के समक्ष साझा किया ,इस अवसर पर @RLPINDIAorg के विधायक गण भी मौजूद रहें ! pic.twitter.com/InIs5Ia6IL
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) June 13, 2023
बेनीवाल ने कलेक्टर-एसपी समेत नेता-अफसरों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए बेनीवाल ने कहा कि लाखों की मंथली हर माह अफसरों के पास जाती है। माफियाओं ने खेताें में 5 लाख टन से अधिक बजरी एकत्र रखी है, यह किसानाें के खेत हैं, इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। लूणी समेत आसपास की नदियाें में 20 मीटर से ज्यादा खुदाई कर दी गई है। एक ही व्यक्ति के नाम 82 से ज्यादा ठेके हैं। रैली से पहले बेनीवाल समर्थकों ने बुलडोजर के पंजे पर चढ़कर फूल बरसाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: