Hanuman Beniwal: आरपीएससी पेपर लीक मामले की गूंज संसद तक पहुंच गई। नागौर सासंद हुनमान बेनीवाल ने मंगलवार को संसद में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग की है।
मंगलवार को संसद में अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आरपीएससी पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारी भी शामिल है। उन्होंने सीबाआई जांच के अलावा कानून व्यवस्था के मसले पर भी आवाज उठाई।
सांसद में राजस्थान में लगातार हो रही गैंगवार की घटनाओं का भी जिक्र किया। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी विपक्ष की भूमिका निभा पाने में पूरी तरह असफल रही।
केंद्र से की हस्तक्षेप की अपील
सांसद बेनीवाल ने केंद्र से पेपर लीक मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। बता दें कि राजस्थान सरकार बजट सत्र में कह चुकी है कि वह पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से नहीं कराएगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी हमेशा किसानों और युवाओं को साथ लेकर चली हैं। बीजेपी राजस्थान में पेपर लीक प्रकरण को सही तरीके से नहीं उठा पाई।
लंपी का किया जिक्र
नागौर सांसद बेनीवाल ने लम्पी स्कीन बीमारी से देशभर में गायों की मौत को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि इस बीमारी से किस स्तर पर गोवंश ने अपनी जान गंवाई है इसके जवाब में देश में 1 लाख 84 हजार 447, तो राजस्थान में 76 हजार 30 गोवंश की मृत्यु होने की जानकारी दी गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
15 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines