Hanuman Beniwal Angry Video Viral: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि आरएलपी नेता और पूर्व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने खींवसर से 2059 वोटों के करीबी अंतर से जीत हासिल की। इस चुनाव में महज एक सीट हासिल करने के बाद हनुमान बेनीवाल अपने ही समर्थकों पर खीजते नजर आए। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे समर्थक को नारे लगाने के लिए डांटते नजर आ रहे हैं।
‘अरे बोलो ना, मर गए क्या’
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हनुमान बेनीवाल कुछ लोगों से मिलने के बाद जैसे ही आगे बढ़ते हैं, उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगने लगते हैं। हालांकि थोड़ी ही देर बाद नारे बंद हो जाते हैं। इस पर वे भड़कते हुए कहते हैं- ‘अरे बोलो ना, मर गए क्या’…इसके बाद समर्थक एक बार फिर ‘हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। बेनीवाल का ये वीडियो सुर्खियां बन गया है।
दूसरों का गेम बिगाड़ा
बता दें कि आरएलपी ने इस चुनाव में कई प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन सभी को हार मिली। हालांकि उनकी पार्टी को 2.39 प्रतिशत वोट मिले। यानी आरएलपी नेता नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने दूसरों का गेम बिगाड़ दिया। पिछले विधानसभा चुनावों में आरएलपी ने खींवसर के अलावा नागौर की मेड़ता और जोधपुर की भोपालगढ़ सीट पर जीत हासिल की थी।
बेनीवाल ने यूपी के दलित नेता चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी से गठबंधन भी किया, लेकिन यह उनके काम नहीं आया। 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आरएलपी एनडीए के साथ थी। हालांकि अग्निवीर और किसानों के मुद्दे पर वह अलग हो गए थे। बेनीवाल जाट समुदाय के बड़े नेता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल तेज, कई विधायक पहुंचे सिविल लाइंस
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines