'अरे बोलो ना, मर गए क्या', नारे बंद होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, वीडियो वायरल

Hanuman Beniwal Angry Video Viral: चुनाव में महज एक सीट हासिल करने के बाद हनुमान बेनीवाल अपने ही समर्थकों पर खीजते नजर आए।

Hanuman Beniwal Angry Video Viral

Hanuman Beniwal Angry Video Viral

Hanuman Beniwal Angry Video Viral: राजस्थान के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि आरएलपी नेता और पूर्व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने खींवसर से 2059 वोटों के करीबी अंतर से जीत हासिल की। इस चुनाव में महज एक सीट हासिल करने के बाद हनुमान बेनीवाल अपने ही समर्थकों पर खीजते नजर आए। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे समर्थक को नारे लगाने के लिए डांटते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

‘अरे बोलो ना, मर गए क्या’

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हनुमान बेनीवाल कुछ लोगों से मिलने के बाद जैसे ही आगे बढ़ते हैं, उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगने लगते हैं। हालांकि थोड़ी ही देर बाद नारे बंद हो जाते हैं। इस पर वे भड़कते हुए कहते हैं- ‘अरे बोलो ना, मर गए क्या’…इसके बाद समर्थक एक बार फिर ‘हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद’ के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। बेनीवाल का ये वीडियो सुर्खियां बन गया है।

विज्ञापन

दूसरों का गेम बिगाड़ा

बता दें कि आरएलपी ने इस चुनाव में कई प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन सभी को हार मिली। हालांकि उनकी पार्टी को 2.39 प्रतिशत वोट मिले। यानी आरएलपी नेता नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने दूसरों का गेम बिगाड़ दिया। पिछले विधानसभा चुनावों में आरएलपी ने खींवसर के अलावा नागौर की मेड़ता और जोधपुर की भोपालगढ़ सीट पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

बेनीवाल ने यूपी के दलित नेता चंद्रशेखर रावण की आजाद समाज पार्टी से गठबंधन भी किया, लेकिन यह उनके काम नहीं आया। 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद आरएलपी एनडीए के साथ थी। हालांकि अग्निवीर और किसानों के मुद्दे पर वह अलग हो गए थे। बेनीवाल जाट समुदाय के बड़े नेता रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ