हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीकानेर में बनेगा संभाग स्तरीय हज हाउस कल्चर सेंटर, शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने किया शिलान्यास

विज्ञापन

Bikaner News: शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर में संभाग मुख्यालय पर बनने वाले हज हाउस कल्चर सेंटर का बुधवार को शिलान्यास किया। इस दौरान हज कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक अमीन कागजी तथा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खान बुधवाली भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि संभाग स्तर पर हज हाउस बनने से बीकानेर संभाग के जिलों के अलावा फलौदी, जैसलमेर और पोकरण क्षेत्र के हज यात्रियों को सहूलियत होगी। राज्य सरकार की पहल पर प्रत्येक संभाग मुख्यालय पर ऐसे हज हाउस बनाए जाएंगे। उन्होंने हज हाउस निर्माण के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा कि भवन निर्माण में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सभी संभाग मुख्यालयों पर बनाए जाएंगे हज हाउस

हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी ने कहा कि संभाग स्तर पर हज हाउस बनने से हज यात्रियों के आवेदन तथा प्रशिक्षण जैसे कार्य और अधिक सहूलियत से हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर बनने वाले हज हाउस कल्चर सेंटर लिए एक करोड़ से लेकर ढाई करोड़ रुपए तक की सहायता राशि के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संभाग मुख्यालयों पर एक जैसा हज हाउस बनाने के प्रयास होंगे । उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को हज हाउस का नक्शा और डीपीआर शीघ्र बनाने के निर्देश दिए ।

वक्फ बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी जमीन

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष खानू खान बुधवाली ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी धर्म और जाति के लोगों को आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। हज हाउस का निर्माण भी इसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि अन्य संभाग मुख्यालयों पर राजकीय जमीन नहीं होने की स्थिति में वक्फ बोर्ड की ओर से भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola