Live Updates
पीलूपुरा में रोकी गई ट्रेन को प्रशासन ने रवाना कराया
पीलूपुरा में आंदोलनकारी गुर्जर समाज द्वारा रोकी गई ट्रेन को पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों को हटाकर रवाना किया।
गुर्जर आरक्षण को लेकर 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
आज शाम 5 बजे से 24 घंटे के लिए कोटपूतली, पटवा, शाहपुरा, विराटनगर, जामवा रामगढ़, माधोराजपुरा, दूदू और मोजामाबाद में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं।
भरतपुर में दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक जाम, ट्रेन भी रोकी
भरतपुर के पीलूपुरा में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-मुंबई ट्रैक को जाम कर दिया। इन आंदोलनकारी ने सवाई माधोपुर-मथुरा पैसेंजर एक्सप्रेस रोक दी है। पटरियों के क्लिप भी निकल दिए हैं।
फिर पटरियों पर बैठे गुर्जर समाज के लोग, रोक दी ट्रेन
एक बार बार गुर्जर समाज के लोग पटरियों पर जाकर बैठ गये हैं। पीलूपुरा रेलवे स्टेशन से गुजर रही सवाई माधोपुर पैसेंजर को प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया है। दरअसल गुर्जर संघर्ष समिति के प्रमुख विजय बैसला ने महापंचायत खत्म करने का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार सकारात्मक जवाब दे रही है। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम विजय बैसला के फैसले को नहीं मानते और वह सीधे पटरियों पर जाकर बैठ गए।
गुर्जर महापंचायत में सरकार के सामने रखी जाएगी ये 7 मांगे
भरतपुर में गुर्जर महापंचायत के कारण हाईवे पर रूट डायवर्ट
गुर्जर महापंचायत की वजह से पुलिस प्रशासन ने भरतपुर में कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किया है। इसमें बयाना से हिंडौन की ओर जाने वाली गाड़ियों को स्टेट हाईवे से गणेश मोड़ से कलसाड़ा होते हुए महवा और करौली जा रहे है। वहीं, करौली से आने वाली गाड़ियों को धाधरैन गांव से कलसाड़ा होते हुए भरतपुर की तरफ जा रहे है।
गुर्जर महापंचायत को लेकर क्या बोले राजस्थान के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम?
देखिए राजस्थान के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गुर्जर महापंचायत पर बात करते हुए क्या कहा...
गुर्जर महापंचायत में शामिल हुए समाज के हजारों लोग
गुर्जर समाज की महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में गांव पीलूपुरा में लोग पहुंचे हैं। कुछ देर में विजय बैंसला महापंचायत में पहुंचेंगे और समाज को संबोधित करेंगे।
गुर्जर महापंचायत में होगी एमबीसी के लिए 5% आरक्षण की मांग
भरतपुर के पीलूपुरा में हो रहे गुर्जर महापंचायत को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने कहा कि एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए महापंचायत में वह राजस्थान में नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में एमबीसी के लिए 5% आरक्षण से संबंधित मुद्दों को संबोधित करेंगे।
गुर्जर महापंचायत में 372 मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग
भरतपुर जिले में हो रहे गुर्जर महापंचायत में कई मुद्दों को उठाया गया है। इसमें सरकार से 372 मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग की गई। साथ ही गुर्जर समाज के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने की मांग की गई है। इस गुर्जर महापंचायत में जिले के साथ बाकी शहरों के भी पंच पटेल शामिल होंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कर्नल बैंसला के बाद पहली बार बुलाई गई गुर्जर महापंचायत
कर्नल बैंसला के निधन के बाद से आज पहली बार पीलूपुरा गांव में गुर्जर महापंचायत बुलाई गई है।
गुर्जर महापंचायत में शामिल होने की अपील
बिना निमंत्रण के गुर्जर महापंचायत में शामिल होंगे विधायक अतुल प्रधान
राजस्थान की गुर्जर महापंचायत में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की 44-सरधना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान शामिल होंगे। इस महापंचायत में वह बिना किसी निमंत्रण के आएंगे।
Gurjar Mahapanchayat: राजस्थान में एक बार फिर से गुर्जर आरक्षण की मांग जोर पकड़ने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर भरतपुर के पीलूपुरा गांव में आज यानी 8 जून को गुर्जर महापंचायत बुलाई गई है। इस महापंचायत में 300 से ज्यादा गांवों के गुर्जर समाज के लोग शामिल होंगे। इस महापंचायत के साथ गुर्जर समाज एक बार फिर सरकार और प्रशासन की नींद उड़ाने को तैयार है। मालूम हो कि साल 2008 में जब पीलूपुरा में इस आंदोलन ने गोलियां चलवा दी थीं। इसके अलावा कई स्टेशन जले थे और कई ट्रेन पटरियां उखाड़ दी गई थीं। पीलूपुरा गांव में होने वाली इस गुर्जर महापंचायत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines