Gulab Chand Kataria: राजस्थान की विधानसभा में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कटारिया से कहा कि जब आप कैमरे के सामने जाते हो ताे हमारी खूब ऐसी की तैसी करते हो। आपने कैमरे के सामने क्या-क्या नहीं बोला होगा, वो लोगों के जेहन में है।
अब आप गुलाब जी भाई साहब नहीं रहोगे
सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज से आप बीजेपी के लिए न तो गुलाब जी भाई साहब रहोगे न सत्ता पक्ष के लिए गुलाबचंद कटारिया रहोगे। अब आप नए रूप में आ गए हो। अब आप गवर्नर बन गए हो। उन्होंने कहा कि आप संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राजस्थान का डंका बजाएंगे।
https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1626226696503304192?cxt=HHwWgICxlY-kwpEtAAAA
आप तो आरएसएस कैडर के आदमी हो
सीएम ने कहा कि हमने देखा है कई राज्यों में राज्यपालों और सरकार के बीच विवाद चलता रहता है ऐसा टकराव हमने कभी नहीं देखा। सीएम गहलोत ने कहा कि आप तो आरएसएस कैडर के आदमी हो। आपने पूरी जिदंगी बिता दी, असम में तो बीजेपी की सरकार है, आप वहां राजस्थानियों का विशेष ध्यान रखेंगे।
और पढ़िए –बजट पर बहस में बोले सीएम- पूरा देश अडाणी के लिए मोदीजी को ब्लेम कर रहा, मुझे तो उसमें भी राज लगता है
भावुक कटारिया बोले- राज्य का सम्मान बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी
अपने विदाई समारोह में गुलाबचंद कटारिया भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मैं आपका हूं, राजस्थान का मान-सम्मान बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है। विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो भी सेवा का मौका देंगे, प्रदेश हित में जो काम किए जा सकते हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री के पास जाना होगा तो जाऊंगा।
कटारिया ने कहा मैं कई बार भावुक हो जाता हूं। कई बार आपसे भिड़ जाता हूं। कई बार लगा होगा। मेरे मन में किसी के प्रति गलत बात रहती नहीं है। कभी कोई कमी रही तो माफी चाहता हूं। आपका आशीर्वाद रहे ताकि मैं एक अच्छे जनसेवक के तौर पर संविधान की पालना करते हुए लोकतंत्र को मजबूत कर सकूं।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines