---विज्ञापन---

केजरीवाल के आरोप पर गहलोत का पलटवार, बोले- कितने में हुई डील, खुलकर बताएं?

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। गुजरात में कांग्रेस चुनाव प्रचार जोर-शोर से जुटी हुई है। राजस्थान के सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते सोमवार को सावली, वडोदरा के राजनीतिक दौरे पर थे। इस दौरान सीएम […]

---विज्ञापन---

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। गुजरात में कांग्रेस चुनाव प्रचार जोर-शोर से जुटी हुई है। राजस्थान के सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते सोमवार को सावली, वडोदरा के राजनीतिक दौरे पर थे। इस दौरान सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

सीएम गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “केजरीवाल जी को डील बतानी चाहिए कि कितने की डील उनकी? पांच हजार करोड़ की हुई या कम-ज्यादा हुई, बताएं वो। जब इतना बड़ा आरोप लगा दिया, ये आरोप कम है क्या? एक राजनीतिक पार्टी जो पंजाब में सरकार में है, दिल्ली में सरकार में है और यहां घुसने का प्रयास कर रही है गांधी के प्रदेश के अंदर।”

---विज्ञापन---

आगे उन्होंने कहा कि, “बताएं आपको किसने संपर्क किया, खुलासा क्यों नहीं करते हैं, कितने करोडो़ का सौदा किया आपसे या करने का प्रयास किया, वो पूरा खुलासा क्यों नहीं करते हैं, उनको खुलासा करना चाहिए।”

---विज्ञापन---

मालूम हो कि इससे पहले भी सीएम गहलोत के निशारे पर अरविंद केजरीवाल रहे हैं जहां गहलोत ने बीते दिनों सरकारी कार्यालयों से गांधीजी की तस्वीर हटाने को लेकर केजरीवाल को घेरा था। गहलोत ने कहा कि गांधी को हटाने वाले व्यक्ति को गुजरात में घुसने क्यों दिया जा रहा है। बता दें कि गुजरात चुनाव में इस बार अरविंद केजरीवाल जोरों-शोरों से प्रचार कर रहे हैं जिसके बाद माना जा रहा है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों के वोटबैंक में सेंध लग सकती है।

उल्लेखनीय है कि 5 अक्टूबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा खुलासा किया था। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव से हटती है तो बीजेपी ने जांच में उलझे मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को छोड़ने की पेशकश की है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 08, 2022 03:40 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola