जयपुर: गुजरात चुनाव से पहले सीएम गहलोत ने ‘गुजरात मॉडल’ को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। सीएम गहलोत ने गुजरात मॉडल को हवा-हवाई बताया है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल से गुजरात के तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर जा रहे हैं। सीएम गहलोत कल शनिवार को सुबह 10 बजे जयपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना होगें। सीएम यहां तीन दिन में 10 जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
सीएम गहलोत ने शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा है कि, “राजस्थान में सरकार जो फैसले कर रही है इस बार एक के बाद एक वो सबके ज़ेहन में हैं और मैं दावा कर सकता हूं कि देश के कई राज्यों में ऐसे फैसले नहीं हुए हैं क्योंकि मैं देखता हूं, गुजरात में तो मैं काम कर रहा हूं वहां भी देखता हूं, वहां तो कुछ भी नहीं हुआ,वहां के हालात बड़े गंभीर हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि, “जो मोदी जी के वक्त में गुजरात मॉडल था, वो मॉडल कुछ नहीं था, खाली हवा-हवाई थी वहां पर और उनका काम चल गया, तो अब स्थिति जो बन रही है, अब उनकी पोल खुल रही है।”
उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव में प्रचार का दारोमदार सीएम गहलोत के कंधों पर ही है। सीएम गहलोत कहने पर ही कांग्रेस आलाकमान ने रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया है। गहलोत कैबिनेट के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों को गुजरात चुनाव में प्रचार का जिम्मा दिया गया है।
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
9 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
6 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines