Shraddha Murder Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज गुजरात चुनाव दौरे पर हैं। सीएम गहलोत ने गुजरात चुनाव के दौरान मोरबी कांड को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। इसके अलावा उन्होंने श्रद्धा हत्याकांड को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उनका कहना है कि इस मुद्दे को नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं।
एक कौम को किया जा रहा है टारगेट
सीएम गहलोत ने आगे कहा कि सदियों से अंतरजातीय और अंतर्धार्मिक शादियां होती आ रही हैं लेकिन अब एक धर्म और एक समुदाय को टारगेट करने के लिए इसपर राजनीति हो रही है। क्योंकि सीएम गहलोत का कहना है कि धर्म के नाम पर शंका पैदा करना, मॉब क्रिएट करना बड़ा ही आसान हो गया है। इसलिए एक कौम को टारगेट बना दिया जाता है।
लव जिहाद के सवाल पर दिया ये जवाब
जब न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा सीएम गहलोत से पूछा गया कि क्या वो लव जिहाद मानते हैं? इसके जवाब में सीएम गहलोत ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड एक घटना है। ध्यान रहे कि जाति या धर्म के नाम पर भीड़ जमा करना आसान है। आग लगाना आसान होता है लेकिन आग बुझाने में समय लगता है। कोई घर बनाना हो तो दो-तीन साल लगते हैं लेकिन गिराने में समय नहीं लगता है। आज एक धर्म का टारगेट कर राजनीति हो रही है। इसी तरह की राजनीति से फायदा उठाया जा रहा है।
हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया था लव जिहाद
बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने इसे लव जिहाद बताया था। इसके अलावा महाराष्ट्र की अमरावती संसदीय सीट से भाजपा सांसद नवनीत कौर राणा ने हत्याकांड पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आफताब जैसे दरिंदों पर खून खौल उठता है। वह संसद में मांग करेंगी कि ऐसे दरिंदों को बीच सड़क पर सजा दी जाए, जिससे श्रद्धा जैसा दूसरा मामला न हो। हालांकि, उन्होंने छात्राओं को अपनी सीमा न लांघनी की नसीहत भी दे डाली।
भारत जोड़ो यात्रा पर दिया ये बयान
वहीं सीएम गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं और यात्रा देश के हर राज्य के लिए है, जिसमें गुजरात भी शामिल है, वे देश के मुद्दों को हर तरीके से उठा रहे हैं और अब राहुल गांधी गुजरात आकर भी अपनी बात रखेंगे। गहलोत ने आगे कहा कि इस बार की तरह बीजेपी का विरोध पिछली बार नहीं था, लेकिन इस बार लोग भड़के हुए हैं और अब सरकार की नौटंकी नहीं चलने वाली है, गुजरात की जनता इस बार चुनाव के नतीजे में हैरान कर देगी।
दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव को लेकर गुजरात के दौरे पर हैं जहां सोमवार को सीएम राजकोट और सूरत में राहुल गांधी के साथ जनसभा करेंगे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
10 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines