Gujarat Assembly Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एआईसीसी की ओर से मुख्य परीक्षक बनाए गए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को गुजरात पहुंचे हैं। सीएम गहलोत अब लगातार गुजरात के चुनावी दौरा करके मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ रणनीति बना रहे हैं।
गुजरात न जाने को लेकर दिया ये जवाब
इस दौरान सीएम गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर गुजरात चुनाव पर अपनी बात रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने अहमदाबाद में बताया कि आखिर क्यों गुजरात को राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं किया गया है। गहलोत ने कहा कि यह सवाल बहुत अनावश्यक है, क्योंकि चुनाव तो हिमाचल में भी हुए हैं ऐसे में हर राज्य के लिए यात्रा काअलग रूट नहीं बन सकता है।
आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कोई चुनाव के लिए नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी यह यात्रा इस लिए कर रहे हैं कि देश में शांति और भाईचारा कायम रहे और जो चुनौतियां देश के सामने है कि देश में शांति, सद्भाव और प्यार-मोहब्बन बना रहे।
BJP-RSS का भारत जोड़ो यात्रा में स्वागत है
मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बीजेपी-आरएसएस का स्वागत है। उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा कि भाजपा ने आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया, इसलिए बीजेपी-आरएसएस के लिए यह मौका है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहिए। भारत जोड़ो यात्रा में कोई भी आए सबका स्वागत है। मेधा पाटेकर के अलग मुद्दे हो सकते हैं। लेकिन भारत जोड़ो यात्रा में कोई भी शामिल हो सकता है।
आम आदमी पार्टी पर भी किया प्रहार
वहीं गहलोत ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने कहा कि बीजेपी को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए हिमाचल के चुनाव से आम आदमी पार्टी ने विड्रो कर लिया है और पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवार हराने के लिए अपने उम्मीदवार उतारे हैं। गहलोत ने कहा कि केजरीवाल ने पोस्टर से गांधीजी को हटा दिया ऐसे में गुजरात की जनता उनको घुसने नहीं देगी।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
5 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
7 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
12 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines