Groom Took Out Baraat on Bicycle in Jodhpur: आज तक आपने कई शादियां देखी होंगी, जिसमें दूल्हा हेलीकॉप्टर, लग्जरी कार, घोड़ा गाड़ी या फिर घोड़े पर सवार होकर अपनी दुल्हन के घर बारात लेकर जाता है। वहीं, बाराती दूल्हे की शान को बढ़ाते दिखाई देते हैं। हाल ही में जोधपुर में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसमें दूल्हे से लेकर बाराती तक सभी लोग साइकिल पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे। इस अनोखी बारात का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साइकिल पर निकली बारात
इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि आगे-आगे दूल्हा और उसके पीछे-पीछे सभी बाराती सज-धज कर साइकिल पर सवार होकर बारात ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि, साइकल पर सवार यह दूल्हे राजा पेडलर्स वर्ल्ड जोधपुर के संस्थापक सदस्य हरदीप सिंह हैं। अपनी शादी में साइकिल पर बरात निकालकर एक अनूठी पहल की है। इसके साथ उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
पहले सभी को लगा अजीब
हरदीप ने बताया कि वह और उनके ग्रुप के सदस्य हर नियम से साइकलिंग करते हैं। हालांकि, जब हरदीप सिंह ने साइकिल पर बारात ले जाने की बात कही तो इससे सभी हैरान थे। पहले तो सभी को आडिया बहुत अजीब लगा, जब हरदीप ने इसके पीछे छिपे संदेश के बारे में बताया तो सभी लोग राजी हो गए। शादी के कपड़े पहने हुए साइकिल पर आने वाली इस बारात देखने वालों के लिए हर उत्सुक दिखा।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines