Rajasthan (KJ Srivatsan): राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उनकी सरकार की योजनाओं को ‘फ्री रेवड़ी’ मानने से इनकार करते हुए इसे सामाजिक सिक्योरिटी का नाम दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों से संवाद के दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा कि योजनाओं का लाभ देकर सरकार लोगों पर कोई एहसान नहीं कर रही है। बल्कि यह तो उनका फर्ज है। इस मौके पर उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा की 14 तारीख से शुरू हो रहे मानसून सत्र में कई और बड़े अहम कानून भी बनने वाले हैं।
सीएम अशोक गहलोत ने पिछले तीन दिन में दो बार समजिक सुरक्षा गारंटी योजना के लाभार्थियों के साथ बैठक ली। इसके जरिये वे ना केवल लाभार्थियों से संवाद करके योजनाओं को अमली जामा पहनाने के जमीनी हकीकत को समाझने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि उनकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना है। इसी के तहत बुधवार को सीएम गहलोत ने एक बार फिर से लाभार्थियों से बातचीत की।
योजनाएं संविधान की मूल भावना की प्रतीक
सीएम ने उनकी बातें सुनी और कहा की असंभव कोई मांग नहीं है, लेकिन समय रहते वे उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर सीएम गहलोत ने 1 महीने के भीतर पेंशनर के आवेदनकर्ताओ के वेरिफिकेशन करने, हर महीने के 4 तारीख को पेंशन की राशि खाते में जमा करने, न्यूनतम मजदूरी को बढाने का भी अधिकारियों को निर्देश जारी किया। सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर साफ किया की पेंशन और दूसरी योजनाये जनता पर कोई एहसान नहीं, बल्कि सबको जीने का हक देने के सविधान की मूल भावना का प्रतीक है।
इस मौके पर उन्होंने सिविल सोसायटियों से मिलने वाले सुझावों को भी सरकार के कामकाज के लिए अहम बताया, क्योंकि ये आम आदमी की आवाज है। उन्होंने कहा की ये सरकार के कामकाज में चार चांद लगाते हैं। उन्ही की वजह से और उनके लिए ही वे सीएम भी बने हैं।
इस मौके पर लाभार्थियों की ओर से जयपुर के रामलीला मैदान तक एक पेंशन रैली भी निकली गई और सीएम गहलोत ने वह मौजूद करीब 15 हजार पेंशनर लाभार्थियों से विडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित भी किया।
यह भी पढ़ें: Land For Job Case: 8 अगस्त तक टली सुनवाई, CBI ने चार्जशीट में तेजस्वी यादव को बनाया आरोपी
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
16 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
16 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
18 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines