Rajasthan News: राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि भारत विविधता में एकता की भूमि है और भिन्न-भिन्न संस्कृतियों के बाद भी हम सभी मन से एक हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को आत्मसात करके सभी देशवासियों को समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।
गुजरात कर्मठ लोगों की भूमि
राज्यपाल मिश्र सोमवार को राजभवन में महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्यों के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों राज्यों का गौरवमयी इतिहास है और इनकी समृद्ध संस्कृति एवं जीवन्त परंपराएं हमारे राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि गुजरात कर्मठ लोगों की भूमि है। इसी प्रकार, महाराष्ट्र अध्यात्म, दर्शन और संत परंपरा का प्रमुख राज्य है। आजादी के आंदोलन में भी इन राज्यों के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ये राज्य उद्यमिता और अर्थव्यवस्था में भी अग्रणी रहकर योगदान कर रहे हैं।
लोगों से किया संवाद
राज्यपाल मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित महाराष्ट्र एवं गुजराती मूल के लोगों से परिचय प्राप्त कर उनसे संवाद किया। राज्यपाल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्दराम जायसवाल, श्रम विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीताराम भाले, रीको के प्रबंध निदेशक शिवप्रसाद नकाते, राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति आनन्द भालेराव, राजस्थान में महाराष्ट्र मंडल के प्रमुख संजय कार्णिक सहित महाराष्ट्र एवं गुजरात समाज से जुड़े प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines