Rajasthan News: राज्य सरकार में कृषि विपणन राज्यमंत्री एवं दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा ने दिव्यांगजनों के लिए विधायक निधि से स्कूटी देने के लिए 90 लाख रुपए स्वीकृत किये है।
राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा व नगर परिषद सभापति ममता चौधरी ने शुक्रवार को दौसा जिले के डाक बगंले में दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की। स्कूटी पाकर दिव्यांगजन बीना बैरवा ढिगारिया की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।
स्कूटी पाकर छलके खुशी के आंसू
दिव्यांगजन ने बताया कि स्कूटी मिलने से मैं आत्मनिर्भर महसूस कर रही हूं। अब मुझे अपने परिवार की आजीविका संचालन में सुगमता रहेगी। बीना ने बताया कि मैं गैर सरकारी स्कूल में घर से 5-6 किमी पढाने जाती हूं, लेकिन आने- जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पडता है।
अब विधायक हम गरीबों के मसीहा बनकर दिव्यांगजनों के सहारा बने है तो हमारा जीवन आसानी से कटेगा। स्कूटी मिलने पर बीना बैरवा के खुशी के मारे आंसू निकल आये। स्कूटी पाने वाले दिव्यांगजनों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्थानीय विधायक व राज्यमंत्री मीणा के प्रति स्कूटी वितरण योजना चलाने के लिए आभार व्यक्त किया।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
20 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
21 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines