जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह दुबई से जयपुर जा रहे सोना तस्कर सहित 5 किलो 150 ग्राम सोना पकड़ा गया है। कस्टम अधिकारियों की पेस्ट फॉर्म में लाए गए इस सोने को जब्त कर लिया है। पकड़े गए सोने की बाजार कीमत करीब 3 करोड़ 13 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में सोना तस्करी कर रहे युवक ने बताया कि वो पहले भी कई बार दुबई से जयपुर आ जा चुका है। हर बार कुछ लोग सामान देकर जयपुर में परिचित को देने के लिए कहते थे। पता नहीं था इसमें गोल्ड है।
जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह दुबई से आए पैसेंजर से पकड़ा गया सोना।
कस्टम अधिकारियों ने बताया- मुखबिर से जानकारी मिली थी की शुक्रवार सुबह दुबई से आने वाली फ्लाइट में एक पैसेंजर बड़ी मात्रा में गोल्ड लेकर आने वाला है। इस पर कस्टम के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ शुरू की। तस्कर ने पूछताछ में गोल्ड नहीं होने की बात कही। जांच के बाद सोना तस्कर के बैग में रखी मशीन में होने की पुष्टि हुई। इस ग्राइंडर मशीन को तोड़ कर पेस्ट फॉम में गोल्ड को बाहर निकाला गया। इसके बाद गोल्ड को शुद्ध किया गया। कुल 5 किलो 150 ग्राम सोना निकला। जिस पर आरोपी तस्कर को पकड़कर पूछताछ की गई। शनिवार को तस्कर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
कस्टम अधिकारियों की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड पकड़ा
युवक बोला- पता नहीं था इसमें सोना है। पूछताछ में आरोपी तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के सीकर का रहने वाला है। दुबई नौकरी करने के लिए गया था। इससे पहले भी वह कई बार दुबई से जयपुर और जयपुर से दुबई आ जा चुका है। दुबई से आते वक्त कुछ लोग परिचित को समान देने को बोलते थे। उसे पता नही था कि उस समान में सोना है। इसलिए वह सामान अपने साथ ले आया करता था। आज उसे पहली बार पता चला की इस सामान में सोना है।
कस्टम ने की पूछताछ
आरोपी तस्कर से दुबई से आने के दौरान जिन लोगों ने उसे गोल्ड दिया उनके बारे में पूछताछ की गई। वहीं, जयपुर में यह सामान किसे देना था। इस पर भी जानकारी कस्टम को मिली हैं।
गुरुवार सुबह भी जयपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया था। 1.40 करोड़ का सोना।
24 घंटे पहले ही पकड़ा गया था 1.40 करोड़ का सोना
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
9 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines