हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लड़की ने राखी बांधी, बदले में गिफ्ट मिला, फिर भाइयों ने लड़के पर बरसा दिए चाकू

विज्ञापन

Girl’s Brothers Murdered a Boy For Doubt, कोटा: कोटा संभाग के बारां जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दसवी के छात्र को सिर्फ इसलिए जान से मार दिया गया, क्योंकि उस पर लड़की के भाइयों को शक था। दरअसल, जिस क्लास में लड़का पढ़ता था, उसी क्लास में एक लड़की भी पढ़ती थी। रक्षाबंधन के दिन लड़की ने लड़के को क्लास में राखी बांधी थी। जिसके बदले में लड़के ने उसे एक गिफ्ट दिया। लड़की के पास गिफ्ट देखकर उसके भाइयों को लड़के पर शक हो गया था और शक में आकर उन लोगों ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्र पर चाकूओं से हमला

ये मामला कोटा संभाग के बारां जिले के अंता थाना इलाके का है। लड़की के भाइयों ने जब स्कूली छात्र पर चाकुओं से हमला किया तो वो उससे बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद लड़के को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां तीन दिन तक उसकी इलाज चला। अस्पताल में इलाज के दौरान ही शनिवार रात को उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें: एक बच्ची, जिसकी 26 उंगलियां, हाथों में 7-7 और पैरों में 6-6; डॉक्टरों ने बताया दुलर्भ बीमारी का नाम

विज्ञापन

वारदात को अंजाम

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि ये घटना 14 सिंतबर की रात को घटी थी। मृतक छात्र अंता का रहने वाला हरीश था, जिसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि हरीश ने रक्षाबंधन पर अपनी क्लास की एक लड़की से राखी बंधवाई थी जिसके बदले उसने लड़की को गिफ्ट दिया था। लड़की के पास गिफ्ट को देख उसके भाइयों ने गलत समझ लिया। इसके बाद से वो हरीश के साथ दुश्मनी रखने लगे। 14 सितंबर की रात को हरीश खाना खाकर अपने दोस्त के साथ घर के बाहर घूम रहा था। तभी अचानक से लड़की के भाई फरहान और साहिल अपने कुछ साथियों को लेकर आए और हरीश पर चाकुओं से हमला कर दिया। हरीश को मारने के बाद से वो लोग मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस 

इस हमले में हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंचे और हरिश को अंता के अस्पताल ले गए। जहां से उसे कोटा रेफर कर दिया गया। यहां उसका 3 दिन तक इलाज चला, जिसके बाद शनिवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिवालों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज, मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

(https://kumorisushi.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola