मुरलीपुरा में लड़की को दिनदहाड़े मारी गोली, पति लतीफ ने अपने रिश्तेदारों पर जताया अंदेशा
Edited By Nirmal Pareek

मुरलीपुरा में लड़की को दिनदहाड़े मारी गोली
Edited By Nirmal Pareek

मुरलीपुरा में लड़की को दिनदहाड़े मारी गोली
के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजधानी जयपुर में हिंदू लड़की को दूसरे धर्म में शादी करना भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब अंजलि मुरलीपुरा के पास अपने ऑफिस जा रही थी। इस दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने अंजलि पर गोली मार दी। अंजलि के रीड की हड्डी पीठ पर गोली लगी है। गंभीर हालत में अंजलि को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंजलि की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरसल 1 साल पहले अंजलि ने लतीफ नाम के शख्स से इंटरकास्ट मैरिज की थी। दोनों की शादी से दोनों के परिवार वाले नाखुश थे। दोनों को जान को खतरा था इसी के चलते दोनों ने सुरक्षा की भी मांग कर रखी थी।
मीडिया की खबरों के अनुसार अंजलि को एक साल पहले लतीफ से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। इस शादी से दोनों के घरवाले नाखुश थे। दोनों ने अकेले बिना परिवार की रजामंदी के शादी की थी। शादी के बाद दोनों ही खुशी से मुरलीपुरा स्कीम में रह रहे थे। अंजलि मुरलीपुरा में इंडियामार्ट में काम करती है।
वहीं जानकारी के अनुसार लतीफ ने अंजलि से दूसरी शादी की है। पहले भी लतीफ ने मुस्लिम महिला से शादी कर रखी थी, लेकिन उससे विवाद के बाद अब लतीफ ने अंजलि से शादी की थी। इसीलिए दोनों के घर वाले नाखुश थे। जानकारी के मुताबिक लतीफ की पहले चूड़ियों की दुकान थी।
आज सुबह जब अंजलि ऑफिस पहुंची इस दौरान ऑफिस गेट के पास ही बदमाशों ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद अंजली के पति लतीफ ने अपने रिश्तेदारों पर आशंका जाहिर की है। पुलिस के पास सस्पेक्ट के नाम आ गए हैं, फिलहाल सभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: