Rajasthan Politics: राजस्थान (Rajasthan) के परबतसर (Parbatsar) में सोमवार को किसान सम्मेलन में पालयट (Sachin Pilot) ने कहा था कि पेपरलीक मामलों (Paper Leak Matter) में दलालों की जगह सरगनाओं को पकड़ना चाहिए। आज उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पेपरलीक में जिनके ऊपर कार्यवाही की वे सरगना ही हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में कोई नेता-अफसर शामिल नहीं हैं।
पेपर लीक करने वालों को नहीं छोड़ेंगे
गहलोत ने कहा कि हमारी यही सोच है कि जिसने पेपर लीक (Paper Leak) करने का यह षड्यंत्र किया है, हम उन तक पहुंचे। हम पहुंचे भी हैं। उन्हें आगे भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह बात चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में आने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही। गहलोत ने अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि कई राज्याें में तो लोग पेपर लीक होने के बाद फर्जी नियुक्तियां भी पा जाते हैं।
अच्छे कामों पर फिर जाता है पानी
सीएम ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा (Teacher Recruitment) में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। हमने उनकी सुविधा के लिए रोडवेज के साथ प्राइवेट बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी। सब व्यवस्थाएँ अच्छी हुई, लेकिन पेपर लीक हो गया। इस कारण एग्जाम कैंसिल करना पड़ा। इस कारण जो अच्छे काम किए, उन पर पानी फिर जाता है।
और पढ़िए –Rajasthan Politics: हेमाराम बोले- युवा धक्के मारकर कर लेंगे कब्जा, फिर क्या रह जाएगी इज्जत
विपक्ष कर रहा गुमराह
सीएम ने कहा कि पेपरलीक मामले में कोई अधिकारी नेता शामिल नहीं है। पेपरलीक करने वालों की जो गैंग बनी हुई है, उसकी तह तक हम पहुंचे हैं। गहलोत ने कहा कि तीन लाख से ज्यादा नौकरियाँ देने की हमारी उपलब्धि बहुत बड़ी है। यह उपलब्धि जनता तक नहीं पहुँचे, इसलिए विपक्ष के लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
1 day agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
7 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
12 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines