Crime Against Women In Rajasthan: राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ वारदात से जुड़े अपराधियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। मंगलवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य में बलात्कार के आरोपियों और हिस्ट्रीशीटरों को कोई सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।
अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि उत्पीड़न, यौन दुराचार के प्रयासों में शामिल व्यक्तियों और यौन अपराधों के आरोपियों के साथ-साथ हिस्ट्रीशीटरों को सरकारी नौकरियों से बाहर कर दिया जाएगा।
इसके लिए पुलिस स्टेशनों में बदमाशों का रिकॉर्ड रखा जाएगा और राज्य सरकार या पुलिस द्वारा जारी किए गए उनके चरित्र प्रमाण पत्र में इस बात का संकेत दिया जाएगा।
भाजपा राज्य सरकार पर साधती रही है निशाना
ये घोषणा ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार पर बार-बार निशाना साध रही है।
बता दें कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ घृणा अपराधों की एक श्रृंखला से जूझ रहा है। सबसे ताजा मामला2 अगस्त को भीलवाड़ा जिले में कोयला भट्ठी में 4 साल की बच्ची के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और हत्या का है। इसमें एक महिला समेत सात लोग शामिल हैं।
वारदात को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी सरकार ने भीलवाड़ा और जोधपुर जैसी घटनाओं को बहुत गंभीरता से लिया है। साथ ही कहा कि राज्य पुलिस को महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा था- दोषियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा
गहलोत ने ट्वीट कर कहा था कि भीलवाड़ा की जघन्य घटना में पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में कम से कम समय में आरोप पत्र पेश कर इन आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाएगी।
इससे पहले राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट ने कहा कि जिन लोगों ने यह जघन्य अपराध किया है, उन्होंने मानवता की हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीड़िता के परिजनों से मिला और पता चला कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेने जा रही है। प्रशासन ने मुझे सूचित किया है कि अदालत रोजाना सुनवाई करेगी और POCSO मामले में चार्ज लगाएगी और सख्त कदम उठाएगी।
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
16 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
5 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
9 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
10 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
13 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines