Gas Cylinder Scheme: इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना को लेकर सोमवार को प्रदेश के सभी 33 जिलों में लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बटन दबाकर 14 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 60 करोड़ रूपए का लाभ हस्तांतरित करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 10 लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
सभी जिलों में आयोजित होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम में महंगाई राहत कैम्पों तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्रीगणों के साथ ही विधायक, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़ेगे।
इस योजना के पात्र उपभोक्ताओं में से 22 लाख उपभोक्ताओं ने इस वर्ष अप्रेल माह में रिफिल बुक कराया। इनमें से महंगाई राहत कैंपों में पंजीयन करा चुके 14 लाख उपभोक्ताओं के खाते में सोमवार को मुख्यमंत्री श्री गहलोत सीधे लाभ का हस्तांतरण करेंगे। जैसे-जैसे शेष उपभोक्ता राहत कैंपों में अपना पंजीयन कराएंगे उनके खातों में भी लाभ का हस्तांतरण कर दिया जाएगा।
मात्र 500 रूपए में मिल रहा गैस सिलेंडर
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा 76 लाख उपभोक्ताओं को केवल 500 रुपये में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। उज्ज्वला योजना में चयनित परिवारों के साथ ही बीपीएल श्रेणी के गैस कनेक्शनधारक परिवार इस योजना के पात्र हैं। सम्पूर्ण राज्य में 1 अप्रेल, 2023 से यह योजना लागू की जा चुकी है। वर्तमान में महंगाई राहत शिविरों में पंजीकरण के माध्यम से योजना का लाभ दिया जा रहा है। अब तक कुल 48.63 लाख परिवार योजना में अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
इस योजना में गैस सिलेंडर पंजीयन करवाने के बाद गैस कम्पनियों से प्राप्त ट्रांजेक्शन डाटा के आधार पर माह में दो बार अर्थात् पाक्षिक आधार पर अंतर राशि उपभोक्ता के जनाधार से लिंक खाते में स्वतः जमा करने का प्रावधान रखा गया है।
19 हजार करोड़ के महंगाई राहत पैकेज की हुई थी घोषणा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए राज्य बजट 2023-24 में 19 हजार करोड़ के महंगाई राहत पैकेज की घोषणा की थी। आमजन को महंगाई से तत्काल राहत देने के लिए 24 अप्रेल से प्रदेश भर में महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिनमें 10 जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण कर गारंटी कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। प्रदेश के करीब 1.43 करोड़ परिवार इन कैम्पों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
इन जिलों में लाभार्थियों को होगा लाभ हस्तांतरण
लाभार्थी उत्सव के दौरान अजमेर जिले के 54694, अलवर के 59514, बांसवाड़ा के 25615, बारां के 29246, बाड़मेर के 67362, भरतपुर के 58515, भीलवाड़ा के 52064, बीकानेर के 54626, बूंदी के 26613, चित्तौड़गढ़ के 41445, चूरू के 56618, दौसा के 41532, धौलपुर के 25918, डूंगरपुर के 19718, हनुमानगढ़ के 36979, जयपुर के 80100, जैसलमेर के 17584, जालोर के 38115 तथा झालावाड़ के 39115 उपभोक्ताओं के खातों में लाभ हस्तांतरित किया जाएगा।
इसी प्रकार झुन्झुनूं के 47181, जोधपुर के 65767, करौली के 28460, कोटा के 27509, नागौर के 70517, पाली के 40731, प्रतापगढ़ के 15005, राजसमंद के 27873, सवाईमाधोपुर के 26499, सीकर के 61153, सिरोही के 18817, श्रीगंगानगर के 45200, टोंक के 38950 और उदयपुर के 51553 उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ का हस्तांतरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines