Garib Rath train accident: अलवर के तिजारा फाटक के पास दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के नीचे करीब 11.45 बजे अचानक आग लग गई. कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन झटके के साथ रुक गई. इसके बाद यात्री घबराकर नीचे उतर गए. सूचना मिलते ही ट्रेन कर्मचारी और इलेक्ट्रिशियन मौके पर पहुंचे. जांच में पाया गया कि कोच के ब्रेक चिपक गए, जिससे नीचे आग लग गई. ट्रेन में लगे फायर सिस्टम से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. कर्मचारियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद कोच के ब्रेक सही किए.
इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटे तक तिजारा फाटक के पास खड़ी रही. आग पर नियंत्रण के बाद यात्रियों को फिर से ट्रेन में बैठाया गया. इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया. जो अलवर जंक्शन पहुंचने के बाद आगे जयपुर-अजमेर मार्ग के लिए निकल गई.
अलवर स्टेशन से 2 किलोमीटर पहले रुकी ट्रेन
दिल्ली से आए यात्री महेंद्र ने बताया कि ट्रेन अलवर स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पहले झटके के साथ रुकी थी. यात्री नीचे उतरे तो कोच के नीचे से सफेद धुआं निकलता दिखाई दिया. इलेक्ट्रिशियन बोले- किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ
ट्रेन के इलेक्ट्रिशियन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि, एहतियातन फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था.
यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची : स्टेशन मास्टर
स्टेशन मास्टर राजेश मीणा का कहना है की अलवर से पहले खैरथल स्टेशन से चलने के बाद यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी. इसके बाद पहिए के पास लगी लबड़ गर्म हो गई. इसकी वजह से धुंआ उठा. अलवर शहर के पास बने रेलवे के केबिन के पास ट्रेन रुक गई. इसके बाद आग पर काबू पाया.
जीआरपी थाने के एएसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया- ट्रेन के जी 7, जी 8 और जी 15 के कोच के पास आग लगी थी. इसके बाद यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए. जो अलवर जंक्शन पर उतरने वाले थे. वो वहीं से उतर कर चले गए क्योंकि डर गए थे.
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
6 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines