Jaipur Municipal Corporation Greater: राजस्थान के जयपुर नगर निगम ग्रेटर में सोमवार यानी आज लंबे समय बाद बैठक बुलाई गई, जिसमें शहर में सफाई के मुद्दे पर कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बीजेपी पार्षद भी वेल में आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के पार्षदों में धक्का-मुक्की हो गई।
दरअसल, दोपहर साधारण सभा की बैठक शुरू होनी थी, लेकिन नगर निगम मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर 1:36 बजे निगम पहुंचीं। इससे पहले सांसद मंजू शर्मा सदन में पहुंच गई थीं, जो काफी देर मेयर का इंतजार करती रहीं।
इस दौरान सांसद मंजू शर्मा ने विधायक और सांसद की बैठने की जगह गंदगी को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यहां बहुत ज्यादा धूल-मिट्टी है। इसे साफ कराना चाहिए। इसके बाद नगर निगम कमिश्नर रुक्मणी रियार सांसद के पास पहुंचीं और उन्हें आश्वासन दिया कि इसे जल्द साफ करवा दिया जाएगा।
कांग्रेस पार्षद ने रखा कचरे से भरा डिब्बा
मेयर के आने के बाद शुरू हुई जयपुर नगर निगम की बैठक दिवंगत राजनेताओं और हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। बैठक स्थगित होने के साथ ही कांग्रेस के एक पार्षद ने मिठाई के डिब्बे में कुछ कचरा भरकर मेयर की टेबल पर रखा। पार्षद ने कहा कि मिठाई जनता ने आपके लिए भेजी है।
कांग्रेस और बीजेपी में जमकर हुई धक्का-मुक्की
जयपुर नगर निगम ग्रेटर की बैठक दोबारा शुरू होने पर कांग्रेसी पार्षदों ने बिगड़ी शहर में सफाई व्यवस्था और डेवलपमेंट वर्क न होने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सौम्या गुर्जर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही पोस्टर लहराकर वेल में आ गए। कांग्रेस के इस विरोध को देखते हुए बीजेपी पार्षद भी उनके नजदीक आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई।
ये भी पढ़ें- Watch: बहू को थप्पड़-डंडे मारने लगा ससुर, ऐसी क्या हरकत जो बन बैठा ‘असुर’
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
1 day agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
2 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
5 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
8 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
12 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
13 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
13 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
14 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines