के जे श्रीवत्सन, बाड़मेर: पाकिस्तान की सीमा से कंधा मिलाने वाले सरहदी बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाने में एक दलित मूक बधिर युवती के साथ गैंगरेप कर उसे लहूलुहान हालत में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी में आए बदमाशों ने युवती को सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने पीड़ित युवती को खून से लथपथ अवस्था में धोरीमन्ना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया है, जहां पर इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने धोरीमन्ना अस्पताल पहुँचकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर अस्पताल में भर्ती पीड़िता से मुलाकात की और चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
जानकारी के मुताबिक धोरीमन्ना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 4 बजे उसकी मूक बधिर पुत्री बकरियां चरा रही थी। इस दौरान सड़क पर एक कैंपर गाड़ी आकर रुकी। उस गाड़ी से 3-4 लड़के उतरे और युवती को पकड़ जबरदस्ती एरिया की जमीन पर ले गए। जहां एक दीवार के पीछे आरोपियों ने बारी-बारी से युवती के साथ गैंगरेप किया। इससे युवती को गंभीर चोटें आई है। युवती बेहोश होकर गिर पड़ी। युवती की तलाश में परिजन पहुंचे तो वह बेहोश हालत में थी।
इसके बाद होश आने पर युवती ने उसके साथ गैंगरेप किए जाने की घटना इशारों में बयां की। इसके बाद युवती का धोरीमन्ना अस्पताल में इलाज शुरू करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के मुताबिक 4 टीमो का गठन कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वही घटनास्थल पर FSL व डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines