---विज्ञापन---

जयपुर में गैंगवार: चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आसपास के इलाके में दहशत

Gangwar in jaipur: राजधानी जयपुर में गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों की दो गैंग में चल रही रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात शहर के प्रताप नगर इलाके में गुरूवार रात को हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय महेंद्र मीणा की मृत्यु हुई। महेंद्र एक चाय की […]

Gangwar in jaipur: राजधानी जयपुर में गैंगवार की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों की दो गैंग में चल रही रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात शहर के प्रताप नगर इलाके में गुरूवार रात को हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय महेंद्र मीणा की मृत्यु हुई। महेंद्र एक चाय की थड़ी पर अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

आरोपी को घेरकर पहले मारा फिर गोलियों से भूना

जानकारी के मुताबिक जयपुर के प्रताप नगर इलाके में बीती रात यानि गुरुवार को महेंद्र चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठकर चाय पी रहा था। उसी दौरान एक थार गाड़ी में सवार आधा दर्जन बदमाश आए। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने महेंद्र को घेर लिया और उसे बुरी तरह से मारा गया। उसे इतना पीटा गया कि उसकी आंते तक बाहर आ गई। रीढ़ की हड्डी लटकने लगी, उसके बाद उसे गोलियों से भून दिया। अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल महेंद्र को उसके साथी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

पुलिस ने कहा- आपसी रंजिश के चलते गैंगवार

इस घटना के जो भी प्रत्यक्षदर्शी रहे वे इतने खौफ में है कि अपने घरों से बाहर तक नहीं आ रहे हैं। लाश की हालत देखकर पुलिसवाले तक शॉक में हैं। पुलिस का कहना है कि ये गैंगवार है और एक गैंगस्टर ने दूसरे को गोली मार दी है। प्रताप नगर पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी पक्ष को हिरासत में लेने की सूचना है।

मृतक प्रताप नगर में किराए के मकान में रहा था था

पुलिस ने बताया कि महेन्द्र मीणा नाम के बदमाश की हत्या कर दी गई। वह कुछ दिनों से किराये पर रूप लेकर प्रताप नगर में रह रहा था। गुरुवार रात करीब सात बजे वह अपने दोस्तों के साथ चाय पी रहा था। इस दौरान थार गाड़ी में कुछ बदमाश आए और उसे बुरी तरह से पीटा। उसे पीटता देख सभी लोग वहां से भाग गए। दुकानें बंद हो गई, लोगों ने घरों की खिडकियां बंद कर लीं।

---विज्ञापन---

पुलिस ने दी ये जानकारी

सीआई प्रताप नगर भजन लाल मीणा ने बताया कि उसके शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। परिजनों के पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक महेन्द्र मीणा आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसके खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज है। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात का मुख्य कारण वर्चस्व की लड़ाई के चलते चल रही रंजिश होना सामने आया है।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Dec 02, 2022 03:04 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola