Minor girl Gangrape in Nagaur: राजस्थान के नागौर में रविवार रात 3 युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर लिया। इसके बाद तीनों उसे सुनसान जगह पर ले गए और उसके गैंगरेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग को मोहल्ले में छोड़कर फरार हो गए। मामला डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग लाडनूं अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन करने लगे।
जानकारी के अनुसार पिता ने पुलिस को बताया कि रात को 11ः30 बजे कुछ आवाज होने पर देखा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला था वहीं घर के अंदर से बेटी गायब थी। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रात 1 बजे के आसपास गली में एक कार घुसी और बच्ची को वहीं पटक कर चली गई। क्षेत्रवासियों ने कार का पीछा किया लेकिन बदमाश भाग निकले। इसके बाद हम सभी लोग भागकर बेटी के पास पहुंचे। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले लड़के ने उसे आवाज देकर घर से बाहर बुलाया था इसके बाद तीनों मुझे बहला फुसलाकर ले गए और मेरे साथ गलत काम किया। इसके बाद मेरी तबीयत खराब होने लगी तो मैंने पड़ोस में रहने वाले लड़के से घर छोड़ने की मिन्नतें मांगी।
लोगों ने किया अस्पताल का घेराव
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने सोमवार सुबह 9 बजे लाडनूं थाने में रिपोर्ट दी। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंची और उसका मेडिकल करवाया। रिपोर्ट के पुलिस ने धरपकड़ शुरू की और 2 आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग है। वहीं अन्य आरोपी जो टैक्सी चलाता है अभी फरार है। इसके बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी लाडनूं के सरकारी अस्पताल के बाहर पहुंचे और विरोध जताया। मामले में डीएसपी राजेंद्र बुरड़क ने कहा कि पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है वहीं तीसरे की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
3 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
3 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
3 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
6 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
8 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
8 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines