जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्ट: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ की जनाक्रोश रैली मेें सीएम गहलोत को ‘रावण’ कहा था। अब इस मामलें में उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
इसमें सीएम अशोक गहलोत को रावण कहने और भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की इस टिप्पणी से वे आहत हुए है।
केंद्रीय मंत्री ने यह कहा था
बता दें कि चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार को जनाक्रोश रैली के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत को राजनीति का रावण बता दिया था। रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में सार्वजनिक मंच से उग्रता पैदा करने, लोगों को उत्प्रेरित करने का गंभीर अपराध किया।
जिसे मंच पर उपस्थित अन्य नेताओं ने भी समर्थन दिया। एफआईआर के अनुसार राज्य सरकार के खिलाफ झूठे आंकड़े पेश कर समाज में सरकार की छवि खराब करने और उनका अपमान करने का राजद्रोह किया है।
इन धाराओं में दर्ज किया मामला
रिपोर्ट के अनुसार कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं द्वारा भी सीएम और राज्य सरकार के खिलाफ गलत भाषण दिया गया जो कि भारतीय दंड संहिता में एक गंभीर अपराध है।
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि गलत तथ्य रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने मंत्री शेखावत के भाषण का वीडियो भी दिया है। पुलिस ने धारा 43, 153, 295, 500, 504, 505, 511 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
22 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines