Free Food Packet Schemes: सीएम अशोक गहलोत ने कल 15 अगस्त पर फ्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की शुरुआत की। जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत गहलोत केबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहे। सीएम गहलोत ने पूरे राज्य की 25 हजार राशन की दुकानों पर इस योजना की शुरुआत की। इस दौरान पात्र लोगों को फ्री फूड पैकेट भी बांटे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में सोशल सिक्योरिटी देना हमारी ड्यूटी है। ये काम करके हम जनता पर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं। सीएम ने बताया कि इस योजना के तहत महंगाई राहत कैंपों में 1 करोड़ 80 लाख परिवारों ने पंजीयन करवाया था। वहीं दूसरे फेज में एक करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सीएम ने बताया कि पूरे देश में राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जो लोगों को 500 रुपए में सिलेंडर दे रहा है। हम जनता को 650 रुपए सिलेंडर की सब्सिडी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – भर्तहरि बाबा के दर्शन करने गए थे पिता पीछे घर से बेटी हो गई गायब, जानें पूरा मामला
पीएम हमारी योजनाओं को रेवड़ियां बताते हैं
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम कहते हैं कि राजस्थान सरकार चुनाव से पहले रेवड़िया बांट रही हैं। बीजेपी वाले हमारी जनकल्याण कारी योजनाओं को रेवड़ियां बताते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार के समय पीएम ने जयपुर में सभा करके उसे लाभार्थी सम्मेलन नाम दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को होटल में खाना दिया गया। उस समय बीजेपी ने उनको रेवड़ियां बताया था।
गहलोत साहब से सीखिए सरकार कैसे चलाई जाती है
इस दौरान पीसीसी चीफ डोटासरा ने कहा कि सीएम गहलोत गरीब को गणेश मानकर काम करते हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने शासनकाल में जनता को एक से बढ़कर एक योजनाएं दी हैं। हमारी सरकार ने वास्तविकता में गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है। डोटासरा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी लोकसभा में खड़े होकर कांग्रेस को कोसते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को नसीहत देेते हुए कहा कि सरकार कैसे चलानी है, गहलोत साहब से सीख लीजिए।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
8 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
9 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines