राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की चौथी सूची जारी, 56 उम्मीदवारों के नामों का हुआ ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Congress List : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी चौथी सूची में 56 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। 96 सीटों पर पार्टी पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। यहां देखिए किसे कहां से टिकट मिला।

Congress Star Campaigner List in Rajasthan

Congress Party Flag

विज्ञापन

Congress fourth candidate list released in Rajasthan : राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 56 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इस सीट में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर से टिकट दिया गया है। गानगर से अंकुर मंगलानी, नदबई से जोगिंदर सिंह अवना, बूंदी से हरिमोहन, रायसिंहनगर से सोहनलाल जाटव, मकराना से जाकिर हुसैन, जैतारण से सुरेंद्र गोयल, पाली से भीमराज भाटी चुनाव मैदान में होंगे।

विज्ञापन

सिवाना सीट से मानवेन्द्र सिंह, किशनगढ़ से विकास चौधरी को टिकट दिया गया है जो हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में गए हैं। वहीं तिजारा सीट से बीजेपी सांसद बालक नाथ के सामने BSP से कांग्रेस में शामिल होने वाले इमरान खान उतारा गया है। रानीवाड़ा से देवासी वोट बैंक को साधने के लिए रतन देवासी को टिकट दिया गया है।


कुल 152 उम्मीदवारों के नाम हुए जारी
कांग्रेस ने इससे पहले तीन सूचियां जारी की थीं। पहली लिस्ट में पार्टी ने 33 उम्मीदारों के नामों का एलान किया गया था, वहीं दूसरी सूची में कांग्रेस ने 44 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। तीसरी सूची में 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इन तीनों लिस्ट को मिलाकर कांग्रेस ने 96 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे। अब 56 और उम्मीदवारो के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही अब तक कुल 152 उम्मीदवारों के नाम जारी किए जा चुके हैं।

इस नेता का टिकट कटा
कांग्रेस की सूची में संदीप यादव का टिकट काटा गया है। वह बीएसपी से आने वाले ऐसे अकेले विधायक हैं जिन्होंने 5 साल तक सरकार को समर्थन देने के बाद भी उनका टिकट काट दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ