के जे श्रीवत्सन, जयपुर: सीमा पार पाकिस्तान के साथ जासूसी के तार जुड़े होने की जानकारी के बाद राजस्थान की इंटेलिजेंस पुलिस ने बाड़मेर से चार लोगों को पकड़ा है, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे थे। इन चार पाक जासूसों को बाड़मेर जिले के अलग-अलग क्षेत्रो से डिटेन किया है। इसमें एक जासूस आईएसआई के बुलावे पर कई बार पाकिस्तान भी गया। साथ ही उसने वहां पर देश की गोपनीय व सामाजिक सूचनाएं दीं।
4 संदिग्ध लोगों को पकड़ा
जासूस का पाकिस्तान एंबेंसी के अधिकारियों से भी सीधा संबंध सामने आ रहा है। जिसके बाद एटीएस सहित सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी ने अनुसार राजस्थान की सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिल रहा था कि लम्बे समय से बाड़मेर के जासूस पाकिस्तान को सूचनाएं भेज रहे हैं। जिसके बाद राजस्थान इंटेलिजेंस की सूचना पर जयपुर एसओजी टीम ने बीते दो दिनों में अलग-अलग जगहों से 4 संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। पूछताछ के बाद चारों को एसओजी टीम जयपुर ले गई।
सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ
जयपुर में एटीएस सहित अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां गहनता से पूछताछ कर रही हैं। एसओजी सूत्रों से जानकारी मिली है कि टीम ने मंगलवार को बाड़मेर जिले के शिव इलाके से एक संदिग्ध रतन खान (52) पुत्र जीवरे खान को पकड़ा, जो पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। वह सीमा पर लगातार देश की गोपनीय सूचनाएं भिजवा रहा था। ये भी सामने आया है कि वह 20 से ज्यादा बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। उस पर एजेसियों की लगातार निगाह रखी गई। जासूसी से संबंधी पुख्ता इनपुट मिलने के बाद एक दिन पहले पकड़ा गया। बाड़मेर में लंगो की ढाणी धारवी का रहने वाला आरोपी आईएसआई के लिए लोगों को तैयार करता था।
सांपों को पालने और कंबल बेचने का काम करता है आरोपी
आरोपी की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से संपर्क होने तथा दिल्ली में पाकिस्तानी एंबेंसी के अधिकारियों से संपर्क होने की बात भी सामने आई है। आरोपी स्थानीय लोगों को पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के लिए तैयार करता था। फिर उन्हें पाकिस्तान भी भिजवाता था। एंबेसी से वीजा भी क्लियर करवाता था। पकड़ा गया आरोपी रतन खान गांव में सांपों को पालने के साथ कंबल बेचने का भी काम करता था। वहीं, बीते कुछ सालों से पासपोर्ट एजेंट का काम करता था। गांव के अलावा अन्य लोगों के पासपोर्ट बनाता था। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने चौहटन इलाके के एक संदिग्ध को पकड़ा है। वहीं, दो अन्य संदिग्ध जासूसों को भी पकड़ा है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां चारों से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर रिफाइनरी की भी भेजी गई खुफिया सूचना
गिरफ्तार 4 आरोपियों में से एक आरोपी बॉर्डर होम गार्ड में तैनात सिपाही बताया जा रहा है। सिपाही की ड्यूटी थी बाड़मेर में मंगला रिफाइनरी में थी। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भेजता रिफाइनरी की पूरी डिटेल भेजता था। फोटो वीडियो के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को भेजी रिफाइनरी की सभी जानकारी भेजी गई। भारतीय रिफाइनरी की जानकारी भेजने का यह पहला मामला है। आखिर क्यों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत की रिफाइनरी की सभी जानकारी जुटाना चाहती हैं, इस बारे में राजस्थान इंटेलिजेंस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
13 hrs agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
15 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
4 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
7 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
10 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
15 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines