हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kota: पार्वती नदी में नहाने गए चार बच्चों की मौत, पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप

राजस्थान के कोटा जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, पार्वती नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

राजस्थान के कोटा जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, पार्वती नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई. इस हादसे के बाद पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं, घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ- एनडीआरएफ की टीमें रवाना हो चुकी हैं. खतौली थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है.

मिली जानकारी के अनुसार, डूबने वाले बच्चों के नाम सोनू सुमन, मोहित सुमन, अशफाक, आयुष गुर्जर हैं.

एसडीआरएफ की कंपनी कमांडर एकता ने जानकारी देते हुए कहा, नदी में करीब सात किशोर नहाने के लिए उतरे थे, जिसमें से तीन ने तैर कर जान बचाई और चार बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए.

विज्ञापन

इटावा डीएसपी शिवम जोशी भी मौके पर पहुंचे हैं. कोटा जिला ग्रामीण के एडिशनल एसपी राम कल्याण मीणा मौके के लिए रवाना हो चुके हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola