प्रतापगढ़ से केजे श्रीवत्सन की रिपोर्टः पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि वे दो समाज को मानती हैं। एक महिला समाज और दूसरा पुरुष समाज दोनों बराबर। किसी को कम नही आंकना चाहिए लेकिन आज भी महिलाओं को कम आंका जाता है, जो गलत है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे शनिवार को प्रतापगढ़ ज़िले के होरी गांव में मुरलीधर जी महाराज के रामकथा कार्यक्रम में बोल रही थी। उनके साथ पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी थे। उन्होंने होरी के हनुमान जी के दर्शन भी किए। उन्होंने प्रतापगढ़ में पूर्व मंत्री की कुशल क्षेम पूछने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “आज कल तो एक ही शोर अली बाबा चालीस चोर”। राजस्थान में ऐसे ही लोगों के हाथ में कमान है। इन्होंने सोच लिया आना तो है नहीं, खाओ और मौज उड़ाओ।
राम परिवार चुनौतियों से लड़ना सीखाता है
राजे ने कथा के समापन के बाद मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि भगवान राम,सीता, लक्ष्मण,भरत और हनुमान हमें हर मुश्किल में मज़बूती के साथ मुक़ाबला करने की सीख देते हैं। राम ने वनवास जाकर सिद्ध किया कि वे दशरथ के आज्ञाकारी पुत्र हैं।
उन्होंने शबरी के झूँठे बेर खाकर जात-पात से ऊपर उठने का संदेश दिया। वनवास राम को मिला था, सीता और लक्ष्मण को नहीं। फिर भी वे गये। एक ने पत्नी और एक ने भाई का धर्म निभाया।
सबसे पहले वे ही साथ छोड़ते है जिनकाे आपने हनुमान बनाया
राजतिलक भरत का होना था पर भरत इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने भगवान की चरण पादुकाएं सिंहासन पर रख कर ही राज्य चलाया। जबकि आज मौक़ा मिलते ही लोग कुर्सी हथियाने की कोशिश में लग जाते हैं। वफ़ादारी का कभी कोई ज़िक्र होता है तो सर्व प्रथम राम भक्त हनुमान का ही नाम आता है।
लेकिन आज कल तो सबसे पहले वे ही साथ छोड़ते हैं, जिनको आपने हनुमान बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस पर भगवान की कृपा है, उसे किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। जीत हमेशा उसी की होती है।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
14 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines