अब इस तारीख को मनाया जाएगा पूर्व सीएम का जन्मदिन, जानें पूरी खबर
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jaipur: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिवस अब 8 मार्च की जगह 4 मार्च को मनाया जाएगा। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस और होली एक ही दिन होने के कारण अब उनके समर्थकों ने यह तय किया कि पूर्व सीएम का जन्मदिन 4 मार्च को ही मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में वसुंधरा राजे के अलावा उनके पुत्र दुष्यंत सिंह, प्रताप सिंह सिंघवी, नरेंद्र नागर सहित बीजेपी तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सीएम सीकर स्थित सालासर धाम में पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिवस मनाएगी। वसुंधरा के जन्मदिन को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, कालीचरण सर्राफ और युनूस खान ने तैयारियों का जायजा लिया।
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। उनके समर्थक एक बार फिर उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे अपने जन्मदिवस पर बड़ा आयोजन कर सकती हैं। वसुंधरा राजे ने अक्सर अपने जन्मदिवस पर इस प्रकार के आयोजन करती रहती है।
वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम की तैयारी के लिए समर्थक जुटे हुए है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राजे के समारोह में शामिल होने नेताओं पर शेखावत-पूनिया कैंप के नेताओं के नजर रहेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: