kj.srivatsan
Read More
---विज्ञापन---
राजस्थान की राजधानी जयपुर में इस साल कोरोना से 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पहली मौत जयपुर के SMS अस्पताल में लावारिस मरीज की हुई है, जबकि जयपुर के राजस्थान अस्पताल में भी कोरोना से एक शख्स की मौत हुई। जयपुर में कोरोना से 2 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। SMS अस्पताल में एक लावारिस मरीज की रविवार को अस्पताल में हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। SMS अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब जिनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा मौत कोरोना के किस वेरिएंट से हुई है।
राजस्थान में 26 मई को कोरोना संक्रमित मरीजों के कुल 8 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 3 जोधपुर एम्स, एक-एक मामला SNMC जोधपुर, RNT उदयपुर, राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर, बी लाल लैब जयपुर और EHCC जयपुर में मिला है। इनमें 26 साल से 55 साल के उम्र के लोग शामिल हैं।
इससे पहले रविवार (25 मई) को प्रदेश में 3 नए मामले सामने आए थे। इनमें एक जोधपुर, एक उदयपुर और एक जयपुर के मामले शामिल हैं। इनमें 2 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। नागौर के डीडवाना की दो माह की बच्ची फिलहाल जोधपुर एम्स के एनआईसीयू में एडमिट है।
इस साल अब तक कोरोना के कुल 23 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 2 की मौत हुई है। एक मृतक की पहचान 26 वर्षीय पुरुष, जयपुर निवासी, टीबी के सह-रोगी के रूप में हुई है। वह पिछले दो महीने से अस्पताल में भर्ती थे और 25 मई को उनकी मौत हो गई। उनका कोविड टेस्ट 24 मई को पॉजिटिव आया था।
अजमेर – 2
बीकानेर – 1
डीडवाना – 3
जयपुर – 6
जोधपुर – 4
फलोदी – 1
सवाई माधोपुर – 1
उदयपुर – 4
अन्य – 1
न्यूज 24 पर पढ़ें राजस्थान, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।