Bharatpur Firing: राजस्थान के भरतपुर जिले में शराब को लेकर हुए झगड़े में पुलिसकर्मी समेत तीन भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग में एक महिला समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुरुआत में शराब को लेकर दो दोस्तों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद एक दोस्त दूसरे के घर में घुस गया और उसके परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में तीन भाइयों 58 साल के समंदर, 52 साल के गजेंद्र और 54 साल के ईश्वर की मौत हो गई। गजेंद्र आरएसी अलवर में कांस्टेबल था जबकि ईश्वर और समंदर गांव में ही खेती करते थे।
पुलिस ने बताया कि घटना कुम्हेर थाना क्षेत्र में हुई जहां लखन सिंह नाम के एक व्यक्ति और उसके साथियों ने कहासुनी के बाद अपने दोस्त के परिवार पर गोलियां चला दीं। घटना में गजेंद्र, समंदर और ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।
आरोपी लखन सिंह की मृतक गजेंद्र सिंह के बेटे टोनी से दोस्ती थी। दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। भरतपुर के SSP अनिल मीणा ने बताया कि पीड़ित और आरोपी का घर अगल-बगल में है। मृतक गजेंद्र का बेटा टोनी और आरोपी लाखन सिंह दोस्त थे। 24 नवंबर को शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ था।
वांछित अपराधी है आरोपी लखन
एसएसपी ने बताया कि शराब विवाद को बाद में सरपंच ने सुलझा लिया था, लेकिन बाद में झगड़ा फिर बढ़ गया और आरोपी लखन ने टोनी के परिवार के सदस्यों पर गोलियां चला दी, जिसमें तीन की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखन सिंह वांछित अपराधी है और उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से लखन सिंह और उसके परिवार के सदस्य फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। इस बीच, घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
3 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines