Rajasthan News : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनने के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर राजस्थान के दौरे पर आ रही हैं। वे राजस्थान के कोटा में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के तहत छोटे व्यापारियों को करीब 1400 करोड़ के लोन बांटेंगी। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री के इस दौरे के पीछे बड़ा रोल कोटा-बूंदी सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का है।
आखिरी बार 2017 में आई थीं
निर्मला सीतारमण आखिरी बार 2017 में राजस्थान के पोकरण आई थीं, तब वह देश की रक्षा मंत्री थीं। आपको बता दें कि निर्मला सीतारमण को देश की पहली महिला रक्षा मंत्री होने का गौरव भी प्राप्त है।
राजस्थान बीजेपी के नेता रहेंगे मौजूद
इस प्रोग्राम में राजस्थान बीजेपी के नेता और सरकारी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारियां स्वंय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने की हैं। वे स्वंय पात्र लोगों तक पहुंच रहे थे। वहीं ओम बिड़ला पहले से ही कोटा में मौजूद हैं।
बैंक लगाएंगे दशहरा मैदान में स्टॉल
इस प्रोग्राम को लेकर सभी बैंक कोटा के दशहरा मैदान में अपनी स्टॉल लगाएंगे। इस प्रोग्राम का सीधा फायदा लघु उद्यमियों, व्यापारियों, पशुपालकों को होगा। इस लोन के माध्यम से ये सभी लोग अपने व्यापार को विस्तार भी दे सकते हैं।
31 हजार व्यापारियों को मिलेगा फायदा
8 जनवरी को होने वाले इस क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के तहत 31 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को 1400 करोड़ से ज्यादा के लोन दिए जाएंगे। इस आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी सरकारी योजनाओं के तहत लोन दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
21 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines