जयपुर: राजधानी के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से खुशखबरी सामने आ रही है। बायोलॉजिकल पार्क में मादा भालू झूमरी ने बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक मादा भालू झुमरी ने सुबह 11:30 बजे कराल एरिया में बच्चे को जन्म दिया है। बता दें इससे पहले झूमरी भालू ने वर्ष 2020 में नर बच्चे को जन्म दिया था।
वहीं वन विभाग से अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक मां और बच्चे को स्वस्थ बताया जा रहा है। बच्चे जे जन्म के बाद वन विभाग ने मादा भालू झूमरी की मॉनिटरिंग बढ़ा दी है।
फॉरेस्टर गौरव कुमार के मुताबिक नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में स्लॉथ बियर जोड़ा मादा झुमरी और नर शिंभू साथ-साथ रहवास कर रहे हैं। नाहरगढ़ पार्क में भालू पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह मादा भालू झुमरी ने बच्चे को जन्म दिया है। केयरटेकर और वनकर्मी भालू की देखभाल कर रहे हैं। वहीं खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
आपको बता दें अधिकारियों की मॉनिटरिंग में भालू के बच्चे की विशेष देखभाल की जा रही है। नर भालू शिंभू को कनन पेंदरी जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर से 26 मार्च 2017 को नाहरगढ़ जैविक उद्यान लाया गया था। मादा भालू झुमरी को जयपुर जू से नाहरगढ़ जैविक उद्यान में लाया गया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines