हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भर्तहरि बाबा के दर्शन करने गए थे पिता पीछे घर से बेटी हो गई गायब, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Rajasthan Crime News: राजस्थान के सवाई माधोपुर में 12वीं की छात्रा का रेप और हत्या की गुत्थी पुलिस अभी नहीं सुलझा पाई है। पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की जांच का केंद्र लड़की का शव है। छात्रा का शव जब कुएं से निकाला गया था तो उस समय फूला हुआ नहीं था। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि छात्रा का पहले रेप किया गया और उसके बाद मारकर कुएं में फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बता दें कि सवाई माधोपुर के बौंली गांव में 8 अगस्त को लड़की घर से गायब हो गई थी। इसके बाद पिता ने 9 अगस्त को सुबह अपहरण का मामला दर्ज करवाया। तीन दिन बाद छात्रा का शव पुलिस उसके घर के पास बने कुएं से बरामद करती है। छात्रा के पिता ने बताया कि वह भर्तहरि बाबा के दर्शन करने के लिए गया हुआ था। पीछे उसके पिता का फोन आया कि उनकी बेटी घर पर नहीं है। घर पर रखे मोबाइल से पता चला कि उनकी बेटी की आखिरी बातचीत उसके स्कूल टीचर रामरतन से हुई थी। इसके बाद उन्होंने टीचर को फोन कर बेटी के बारे में पूछा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

कलेक्टर ने बदला स्कूल का स्टाफ

9 अगस्त को छात्रा के पिता ने बौलीं थाने में मामला दर्ज करवाया। इस दौरान घर के पास बने कुएं में बेटी लाश मिली। पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीचर रामरतन के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने टीचर को उसके घर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। इस घटना के बाद से लोगों ने अपनी बच्चियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। हालांकि कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर पूरे स्टाफ को बदल दिया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें