Rajasthan News: राज्य सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक संबल देने की दृष्टि से कई अभूतपूर्व निर्णय किये गए हैं। राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना भी किसानों को संकटपूर्ण समय में आर्थिक मदद देने की ऐसी ही एक योजना है। इस योजना के माध्यम से किसान का काम करते समय दुर्घटनावश अंग-भंग होने अथवा मृत्यु होने पर किसान को 2 लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
योजना के तहत राज्य में कृषि कार्य करते समय होने वाली दुर्घटनाओं में कृषक एवं खेतिहर मजदूर की मृत्यु होने की स्थिति में 2 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया है। इसी तरह अंग-भंग होने की स्थिति में जैसे की रीड की हड्डी टूटने, सिर पर चोट लगने से कोमा में जाने , दोनों हाथ, दोनों पैर, दोनों आंख अथवा कोई एक अंग कटकर अलग होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाती है।
योजना के तहत 11 हजार 500 से अधिक किसान लाभान्वित
कृषि विपणन विभाग निदेशक श्रीमती पुष्पा सत्यानी ने बताया कि योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 11 हजार 777 किसानों को मंडी समितियों के जरिये 176 करोड़ 37 लाख 68 हजार रुपये का भुगतान किया गया हैं। जिनमें से दिसंबर 2018 से मार्च 2019 तक 989 किसानों को 1381.98 लाख रुपये का, वर्ष 2019-20 में 2 हजार 981 किसानों को 4303.50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
वर्ष 2020-21 में 2 हजार 275 किसानों को 3457.10 लाख रुपये का, वर्ष 2021-22 में 2 हजार 806 किसानो को 4227.10 लाख रुपये का, 2022-23 में 2 हजार 321 किसानों को 3468.80 लाख रुपये का एवं अप्रेल 2023 से मई माह तक 405 किसानों को 799.20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।
डाली बाई और मोती बाई के परिवार को मिला आर्थिक संबल
उदयपुर जिले की तहसील गिर्वा निवासी डाली बाई ने बताया कि उनके पति वेणीराम का अगस्त 2022 में खेत मे मक्के की फसल में खरपतवार हटाते समय सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना में सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान किसान महोत्सव में उन्हें 2 लाख रुपये का चेक दिया गया है। इसके लिए डाली बाई मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करती हैं।
इसी जिले की तहसील सराड़ा निवासी मोती बाई ने बताया कि उनके पति वाल पटेल का सितम्बर 2022 में खेत में बाजरे की फसल काटने के दौरान सांप काटने से मृत्यु हो गई थी। उन्होंने राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना में सहायता राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान किसान महोत्सव में उन्हें 2 लाख रुपये का चेक दिया गया है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines