---विज्ञापन---

शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स का फेम टूर, 76 यात्रियों को लेकर दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से हुई रवाना

Rajasthan News: विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स नई दिल्ली के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से शनिवार को अपने फेम टूर के लिए रवाना हुई। इस फेम टूर में देश-विदेश के कुल 76 यात्री सफर कर रहे हैं। पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी को राजस्थान का सांस्कृतिक दूत कहा जाता है, जो पर्यटन के क्षेत्र […]

---विज्ञापन---

Rajasthan News: विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स नई दिल्ली के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से शनिवार को अपने फेम टूर के लिए रवाना हुई। इस फेम टूर में देश-विदेश के कुल 76 यात्री सफर कर रहे हैं। पैलेस ऑन व्हील्स शाही रेलगाड़ी को राजस्थान का सांस्कृतिक दूत कहा जाता है, जो पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया में एक मिसाल है।

1982 से चल रही है पैलेस ऑन व्हील्स

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने सभी यात्रियों का अभिवादन करते हुए बताया कि पैलेस ऑन व्हील्स 1982 से लगातार चल रही है। शाही रेल में राजस्थान की हेरिटेज और सांस्कृतिक परम्परा को देखकर देश-विदेश के पर्यटक रोमांचित हो जाते हैं। उन्होंने पैलेस ऑन व्हील्स की पूरी यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यटक यात्रियों को ट्रेन में आधुनिक साज-सज्जा और सभी पर्यटक सुख-सुविधाओं के बारे में बताया।

---विज्ञापन---

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लाई नई नीति

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार ने पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने और प्रदेश के गांवों, ढाणियों से पर्यटन को जोड़ने के लिए ग्रामीण ट्यूरिज्म पॉलिसी बनाई है। इसके अंर्तगत अगर किसी व्यक्ति के पास प्रदेश के गांव में 2000 वर्ग मीटर भूमि या 8 बीघा लगभग 2 हैक्टेयर जमीन है तो वो बिना सरकार की अनुमति के सीधा होटल बना सकता है।

इसके अतिरिक्त होटल को उद्योग का दर्जा दिया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नई फिल्म पॉलिसी भी बनाई गई है।

---विज्ञापन---

विदेशी पर्यटकों को करती है आनंदित

राठौड़ ने बताया कि राजस्थान के गौरवशाली इतिहास के दर्शन कराती इस शाही रेल का सफर देशी और विदेशी पर्यटकों को आनंदित करता है। यहां पर पर्यटक अपने आप को राजसी माहौल में पाता है।

इसमें आवभगत, स्वादिष्ट व्यंजन और पर्यटन निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सेवा भावना व अतिथि सत्कार को देखकर पर्यटक रोमांचित होते हैं। उन्होंने बताया कि यह शाही रेलगाड़ी पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान की पुरानी हवेलियांए गढ़ए किले और रेगिस्तान के साथ लोक कलाएंए हस्तशिल्प आदि की दुनिया भर में खास पहचान करवाती है।

---विज्ञापन---

पर्यटकाें का राजस्थानी परंपरानुसार किया गया स्वागत

इससे पूर्व यात्रा में जाने वाले सभी पर्यटक यात्रियों का राजस्थान पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों ने राजस्थानी परंपरानुसार तिलक लगाकर, माला पहनाकर और साफा बांधकर उनका स्वागत किया।

इस फेम टूर में पोलेंड, नॉर्वे, कनाडा, टर्की, मैक्सिको, अमेरिका, बेल्जियम, नीदरलैंड, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, स्पेन, श्रीलंका, डेनमार्क, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेषिया, जर्मनी, वियतनाम, पोलेंड, सिंगापुर, रोमानिया, डच्च, जापान सहित विभिन्न देशों के पर्यटक यात्री शामिल हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2023 08:40 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola