---विज्ञापन---

Rajasthan Exit Poll Results 2023: जयपुर में कांग्रेस तो मेवाड़ में भाजपा को बढ़त, यहां जानें क्षेत्रवार परिणाम

Rajasthan Election Region Wise Exit Poll Results 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न एजेंसियों ने आज सर्वे के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बीच रीजन वाइज आंकड़ें भी सामने आए हैं। इसमें दोनों ही पार्टियों के कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

---विज्ञापन---

Rajasthan Election Region Wise Exit Poll Results 2023: राजस्थान चुनाव को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश सर्वे में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। वहीं एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। आजतक-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें और भाजपा को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान है।

हाड़ौती में भाजपा को बढ़त

एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 41 फीसदी वोट जबकि कांग्रेस को 42 फीसदी वोट मिल सकता है। सर्वे के अनुसार हाड़ौती क्षेत्र की 17 सीटों में से भाजपा को 11 सीटें और कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती है। यहां भाजपा को 47 प्रतिशत वोट और कांग्रेस को 44 फीसदी वोट मिल सकता है।

---विज्ञापन---

शेखावटी में कौन आगे?

बात करें शेखावटी की तो यहां 21 सीटों पर वोटिंग हुई थी। एक्सिस माई इंडिया के अनुसार यहां कांग्रेस को 12 सीटें तो भाजपा को 8 सीटें मिलने का अनुमान है।

News24 Whatsapp Channel

---विज्ञापन---

अहीरवाल में पिछड़ गई भाजपा

एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में अहीरवाल की 22 सीटों में कांग्रेस को 10 और भाजपा को 9 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने निर्दलीयों को मतदान किया है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस के वोट शेयर में यहां कमी देखने को मिल रही है। सर्वे के अनुसार यहां भाजपा को 39 फीसदी वोट शेयर और कांग्रेस को 40 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

मेवाड़ में भाजपा को फिर बढ़त

मेवाड़ प्रांत में एक बार फिर भाजपा को बढ़त मिली है हालांकि बढ़त मामूली है। यहां भाजपा को 20 और कांग्रेस को 12 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं कई सीटें क्षेत्रीय पार्टियों को मिलने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

जयपुर में फिर कांग्रेस आगे

जयपुर प्रांत में कांग्रेस को 26 तो भाजपा को 17 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं बात करें वोट शेयर की तो भाजपा को यहां 42 फीसदी वोट तो कांग्रेस को 45 फीसदी वोट मिल सकता है।

 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 30, 2023 10:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola