के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजधानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली और पंजाब में बिजली के बिल माफ करने और राजस्थान में बिजली के बढ़ते दामों को लेकर सड़कों पर उतरने वाली आम आदमी पार्टी के राजस्थान मुख्यालय का ही बिजली काट दिया गया। इसके बाद जब बिजली का बकाया भुगतान किया गया तो वापस से जोड़ दिया गया।
बता दें जयपुर में 22 गोदाम के पास आम आदमी पार्टी का राज्य मुख्यालय है। सोमवार को बिजली विभाग के कर्मचारी पार्टी के दफ्तर के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने पोल पर चढ़कर आप दफ्तर के बिजली का कनेक्शन काट दिया है। बिजली विभाग के अधिकारियों की माने तो लंबे समय से आम आदमी पार्टी के यहां चल रहे दफ्तर का नियमानुसार बिजली का बिल जमा नहीं किए जाने के कारण कार्रवाई की गई है।
हालांकि, बाद में आम आदमी पार्टी ने रुपये जमा करा दिए, जिसके बाद बिजली विभाग ने कनेक्शन जोड़ दिया। जानकारी मिली है कि जयपुर में आम आदमी पार्टी के ऑफिस से करीब 67 हजार रुपये का बिजली बिल चुकता नहीं किया गया था। जिसके बाद विभाग की तरफ से नोटिस भी भेजा गा था, लेकिन फिर भी बिल जमा नहीं किया गया था। ऐसे में विभाग ने बिजली काटने का एक्शन लिया।
आपको बता दें बता दें कि आम आदमी पार्टी के ऑफिस की बिजली 21 को काटी गई थी जिसके बाद बिजली बिल जमा करवा दिया गया तो विभाग की ओर से 23 तारीख को फिर से बिजली कनेक्शन चालू कर दिया गया। वहीं आम आदमी पार्टी ने बिजली काटने को लेकर गहलोत सरकार को घेरा है।
संबंधित खबरें
पाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
22 mins agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 hr agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines