हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 'रथ' को छुआ बिजली का तार, बड़ा हादसा टला

Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के नागौर जिले के बिदियाद से चौपाल करके परबतसर आ रहे थे। शाह भाजपा के रथ में सवार थे।

विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का काफिला मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया। बताया गया है कि प्रचार के लिए भाजपा की ओर से एक रथ (प्रचार गाड़ी) में अमित शाह रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान बिजली की हाइटेंशन लाइन का एक तार टूट कर रथ पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद शाह को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया।

दूसरी गाड़ी में किया गया शिफ्ट

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के नागौर जिले के बिदियाद से चौपाल करके परबतसर आ रहे थे। शाह भाजपा के रथ में सवार थे। बताया गया है कि परबतसर के डांकोली मोहल्ले में भाजपा का रथ बिजली की हाइटेंशन लाइन तारों को छू गया। रथ से छूते ही तार टूट गए।  गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ये देश शाह की सुरक्षा में लगे अधिकारी और कमांडो हरकत में आ गए। इसके बाद उनको दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार का एक्सीडेंट

बता दें कि मंगलवार को मध्य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार का भी एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि मंत्री समेत तीन लोग घायल हैं। बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ से नरसिंहपुर जा रहे थे। काफिले के सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola