केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 'रथ' को छुआ बिजली का तार, बड़ा हादसा टला
Rajasthan News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के नागौर जिले के बिदियाद से चौपाल करके परबतसर आ रहे थे। शाह भाजपा के रथ में सवार थे।
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Rajasthan News: राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां चुनावी प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का काफिला मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया। बताया गया है कि प्रचार के लिए भाजपा की ओर से एक रथ (प्रचार गाड़ी) में अमित शाह रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान बिजली की हाइटेंशन लाइन का एक तार टूट कर रथ पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद शाह को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया।
राजस्थान के नागौर में गृहमंत्री अमित शाह के काफिले के साथ हादसा होने से बचा
परबतसर के डांकोली मोहल्ले में भाजपा का रथ बिजली के तारों को छुआ, रथ में शाह सवार थे pic.twitter.com/FqE0SwCUIE
— Amit Kasana (@amitkasana6666) November 7, 2023
Amit Shah's "Rath sabha" in Nagaur, Rajasthan. Bulldozers also present. Yogi Model in Rajasthan after 3rd December?pic.twitter.com/H2mvUF5BzH
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) November 7, 2023
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के नागौर जिले के बिदियाद से चौपाल करके परबतसर आ रहे थे। शाह भाजपा के रथ में सवार थे। बताया गया है कि परबतसर के डांकोली मोहल्ले में भाजपा का रथ बिजली की हाइटेंशन लाइन तारों को छू गया। रथ से छूते ही तार टूट गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ये देश शाह की सुरक्षा में लगे अधिकारी और कमांडो हरकत में आ गए। इसके बाद उनको दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया।
#WATCH केंद्रीय मंत्री और नरसिंहपुर से बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल का काफिला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में सड़क हादसे का शिकार हुआ। मंत्री छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रहे थे। pic.twitter.com/Yhir8ZX9zl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2023
सत्ता के नशे ने ली जान
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के तेज और अनियंत्रित वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली और तीन बच्चों को घायल कर दिया।
शिवराज जी,
जनता को आप लोग कीड़े मकोड़े समझते हो ❓कभी मसल देते हो, कभी कुचल देते हो ❓ pic.twitter.com/qvFM5hbqFh— MP Congress (@INCMP) November 7, 2023
बता दें कि मंगलवार को मध्य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार का भी एक्सीडेंट हुआ है। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि मंत्री समेत तीन लोग घायल हैं। बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ से नरसिंहपुर जा रहे थे। काफिले के सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: