केजे श्रीवत्सन
Jaipur News Rana Sanga : महाराजा राणा सांगा पर टिप्पणी को लेकर घिरे सपा सांसद रामजीलाल सुमन का देश भर में विरोध जारी है। इसी क्रम में जयपुर में भी लोगों ने सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हवामहल विधानसभा से भाजपा विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि राष्ट्रपति को ऐसी अभद्र टिप्पणी बोलने वाले सांसद का मुंह काला करके सदन से बाहर भेज देना चाहिए।
किसी भी हालत में नहीं बर्दाश्त
भाजपा विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने कहा कि सपा सांसद ने महाराजा राणा सांगा पर ओछी टिप्पणी की है। यह किसी भी हालत में बर्दाश्त के काबिल नहीं है। सपा सांसद को इस बयान को देने से पहले राणा सांगा के बारे में पढ़ना चाहिए था। सपा सांसद ने बिना पढ़े राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी की है। यही वजह है जो उनका पूरे देश में विरोध हो रहा है। वैसे भी उनके क्षेत्र की जनता ने ही भी तय कर लिया है कि वह ऐसे नेताओं को सबक सिखा कर रहेगी ।
सनातनियों की ओर से विरोध रहेगा जारी
विधायक बालमुकुन्दाचार्य ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन और समाजवादी पार्टी को पूरे देश के लोगों से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ऐसा नहीं होता तब तक सनातनियों की ओर से विरोध जारी रहेगा।
सपा सांसद का विरोध रहेगा जारी
भाजपा विधायक ने कहा कि महाराणा सांगा राजस्थान समेत पूरे देश का गर्व है। इतिहास के महापुरुषों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी को कोई सहन नहीं कर सकता है। माफी मांगे जाने तक सपा सांसद का विरोध जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
22 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines