Alwar News: शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार को अलवर जिले के काला कुआं स्थित सामुदायिक भवन में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन पर महंगाई राहत कैंप निसंदेह प्रदेश की जनता के हित में बेहद कारगर सिद्ध होंगे।
गारंटी कार्ड दस योजनाओं के लाभ की गारंटी
उन्होंने कहा कि आम जन को राज्य सरकार की दस प्रमुख योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड लाभार्थियों को दस योजनाओं का लाभ देने की गारंटी है।
लाभार्थियों से किया संवाद
इस दौरान डॉ. कल्ला ने कैंप में आए नागरिकों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी प्रदान की व कैम्पों का फीडबैक लिया। संवाद के दौरान आमजन ने बताया कि महंगाई से राहत दिलाने के लिये राज्य सरकार द्वारा लगाए गए ये कैंप संजीवनी साबित हो रहे है। कैंप में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई में अब घर चलाने की चिंता सरकार ने दूर कर दी है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
14 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
18 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines