अलवर में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने किया राहत कैंपों का निरीक्षण, बोले- 'कैंप जनता के हित में कारगर सिद्ध होंगे'

BD Kalla Inspected Mahangai Rahat Camp
विज्ञापन

Alwar News: शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शनिवार को अलवर जिले के काला कुआं स्थित सामुदायिक भवन में लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन पर महंगाई राहत कैंप निसंदेह प्रदेश की जनता के हित में बेहद कारगर सिद्ध होंगे।

गारंटी कार्ड दस योजनाओं के लाभ की गारंटी

उन्होंने कहा कि आम जन को राज्य सरकार की दस प्रमुख योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड लाभार्थियों को दस योजनाओं का लाभ देने की गारंटी है।

Advertisment

लाभार्थियों से किया संवाद

इस दौरान डॉ. कल्ला ने कैंप में आए नागरिकों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी प्रदान की व कैम्पों का फीडबैक लिया। संवाद के दौरान आमजन ने बताया कि महंगाई से राहत दिलाने के लिये राज्य सरकार द्वारा लगाए गए ये कैंप संजीवनी साबित हो रहे है। कैंप में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई में अब घर चलाने की चिंता सरकार ने दूर कर दी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ